facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमणटेक और AI बदल रहे भारत में प्रतिस्पर्धा का माहौल: CCI चेयरपर्सन रवनीत कौरचीन से क्या सीखकर बदलेगा भारत का भविष्य? अमिताभ कांत ने बताया रास्तादूसरे देशों पर टैरिफ लगाकर इनकम टैक्स खत्म करने की तैयारी में ट्रंप! ऐलान ने मचाई हलचलसिर्फ इकोनॉमिक ग्रोथ काफी नहीं, ह्यूमन डेवलपमेंट पर भी फोकस जरुरी: BS मंथन में बोले अमिताभ कांतऊंची ब्याज दरों के बावजूद चमका सोना, बदल रही है निवेशकों की सोचBS Manthan 2026: भारत के भविष्य का ब्लूप्रिंट आज होगा तैयार, मंच पर होंगे निर्मला सीतारमण और प्रल्हाद जोशी; जानें किस सेशन में क्या खासGold-Silver Price Today: MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; गहने खरीदने से पहले चेक करें आज के रेटUS Tariffs: भारत के सोलर कारोबार पर ट्रंप का टैरिफ वार, 126% शुल्क से मचा हड़कंपBusiness Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 2

Real Estate in Budget 2024: इन्फ्रास्ट्रक्चर और आवास को मिला बूस्ट, महिला सशक्तीकरण पर भी ध्यान

Advertisement

Real Estate Budget 2024: सरकार ने देशभर में सड़कों को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है।

Last Updated- February 01, 2024 | 10:29 PM IST
IRB board approves transfer of three highway assets worth ₹8,450 crore to InvIT funds

सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित रखा है। देशभर में सड़कें बेहतर किए जाने से शीर्ष शहरों के अलावा टियर-2 और टियर-3 शहर भी लाभान्वित होंगे।

एनरॉक सूमह के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘वित्त मंत्री की कुछ घोषणाओं से यह क्षेत्र प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होगा। विभिन्न चुनौतियों के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लागू किए जाने से तीन करोड़ मकानों के करीब का लक्ष्य हासिल हो गया है।’

‘अगले पांच वर्षों में दो करोड़ अन्य मकानों का लक्ष्य है। सरकार मध्यम आय के लोगों की मदद करने के लिए योजना शुरू करेगी। यह योजना किराए के घरों या झुग्गी-बस्ती या चालों या अवैध कालोनी के लोगों के लिए शुरू की गई है ताकि वे अपना मकान बना सकें या खरीद सकें। इससे अवैध कब्जे वाला क्षेत्र मुक्त होगा और ऐसे क्षेत्रों का पुनर्विकास करना आसान होगा।’

वित्त मंत्री ने कहा कि मेट्रो रेल और नमो भारत से परिवहन विशेष तौर पर सार्वजनिक परिवहन उन्मुख विकास को बढ़ावा मिलेगा और इससे शहरों में परिवर्तन तेजी से होगा। 2024-25 के अंतरिम बजट में आवासीय सुविधा के साथ महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। इसके तहत पीएम आवास योजना के जरिये महिलाओं का सशक्तीकरण होगा।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, ‘पीएम आवास योजना के तहत 70 से अधिक मकान महिलों को एकल या संयुक्त स्वामित्व के तहत दिए गए गए हैं। इससे उनका स्वाभिमान बढ़ा है।’

Advertisement
First Published - February 1, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement