facebookmetapixel
अगस्त में खुदरा महंगाई मामूली बढ़कर 2.07 प्रतिशत हुई, ग्रामीण और शहरी इलाकों में कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्जGST दरें घटने पर हर महीने कीमतों की रिपोर्ट लेगी सरकार, पता चलेगा कि ग्राहकों तक लाभ पहुंचा या नहींSEBI ने कहा: लिस्टेड कंपनियों को पारिवारिक करार का खुलासा करना होगा, यह पारदर्शिता के लिए जरूरीनई SME लिस्टिंग जारी, मगर कारोबारी गतिविधियां कम; BSE-NSE पर सौदों में गिरावटदुर्लभ खनिज मैग्नेट की कमी से जूझ रहा है भारतीय वाहन उद्योग, सरकार से अधिक सहयोग की मांगसरकारी बैंकों के बोर्ड को मिले ज्यादा अधिकार, RBI नियमन और सरकार की हिस्सेदारी कम हो: एक्सपर्ट्सGST Reforms का फायदा लूटने को तैयार ई-कॉमर्स कंपनियां, त्योहारों में बिक्री ₹1.20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानFY26 में भारत का स्मार्टफोन निर्यात $35 अरब छूने की राह पर, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में तेजी: वैष्णवSEBI ने IPO और MPS नियमों में दी ढील, FPI रजिस्ट्रेशन के लिए सिंगल विंडो शुरू करने का ऐलानअधिक लागत वाली फर्मों को AI अपनाने से सबसे ज्यादा लाभ होगा
Live

Parliament Budget Session Live Updates: वैश्विक संकट के बावजूद देश में महंगाई नहीं बढ़ने दी- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Parliament Budget Session: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नए संसद में पहली बार दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) को संबोधित कर रही हैं।

Last Updated- January 31, 2024 | 12:29 PM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन

Parliament Budget Session Live Updates: मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने को तैयार है। संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नए संसद में पहली बार दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) को संबोधित कर रही हैं। संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने संसद के बाहर बयान देते वक्त विपक्षियों को आड़े हाथों लिया। बीजेपी सरकार आज (31 जनवरी) संसद में इकोनॉमिक सर्वे की रिपोर्ट भी पेश करेगी।

वहीं, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट (Interim Budget 2024) पेश करेंगी। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) का छठा बजट होगा।

यह लोकसभा चुनावों से पहले पेश होने वाला वोट-ऑन-अकाउंट बजट होगा। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद ही पूर्ण बजट को पेश किया जाएगा।

बजट 2024 से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए बने रहें बिजनेस स्टैंडर्ड हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ…

First Published - January 31, 2024 | 11:04 AM IST

मुख्य घटनाएं

12:11

'13 लाख श्रद्धालुओं ने किए राममंदिर के दर्शन'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अयोध्या स्थित राममंदिर में, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पांच दिन में 13 लाख श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए ।
12:01

ग्रीन एनर्जी पर हमारा बहुत फोकस है- राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति ने कहा, वैश्विक स्तर पर ऐसे प्रोडक्ट की मांग बढ़ी है जो पर्यावरण के अनुकूल हों। इसलिए भारत सरकार zero effect zero defect पर जोर दे रही है।  ग्रीन एनर्जी पर भी भारत सरकार के फोकस है। 100 वर्षों में non-fossil fuel पर आधारित ऊर्जा क्षमता 81 गीगावॉट से बढ़कर 188 गीगावॉट हो गई है। इसक अलावा, बीते कुछ सालों में देश में लाखों इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का निर्माण हुआ है। अब तो देश बड़े हवाई जहाज की मैन्युफैक्चरिंग के लिए कदम आगे बढ़ा चुके हैं।
11:59

किसानों को अब तक 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपए मिले- राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सरकार खेती को अधिक लाभकारी बनाने पर जोर दे रही है। पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को अब तक 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपए मिल चुके हैं। 10 सालों में किसानों के लिए बैंक से आसान लोन में तीन गुना वृद्धि की गई है। नमो ड्रोन दीदी योजना में समूहों को 15 हजार ड्रोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
11:57

हमारी सेनाएं आज ‘जैसे को तैसा’ की नीति के साथ जवाब दे रही हैं : राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार समस्त सीमाओं पर आधुनिक अवसंरचना तैयार कर रही है, यह काम बहुत पहले ही प्राथमिकता के आधार पर हो जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आतंकवाद हो या विस्तारवाद, हमारी सेनाएं आज ‘जैसे को तैसा’ की नीति के साथ जवाब दे रही हैं।
11:52

ट्रांसजेंडरों के लिए भी बनाया गया कानून- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "मेरी सरकार ने मानव केंद्रित विकास पर बल दे रही है। हमारे लिए हर नागरिक की गरिमा सर्वोपरि है। भारत के संविधान के हर अनुच्छेद का संदेश भी यही है।" उन्होंने कहा कि सरकार ने पहली बार जनजातियों में भी सबसे पिछड़ी जनजातियों को लेकर काम किया। सरकार ने उनके लिए करीब 24 हजार करोड़ की पीएम जनमन योजना बनाई है। साथ ही दिव्यांगजन के लिए भी सरकार ने सुगम्य भारत अभियान शुरू किया। सरकार ने ट्रांसजेंडर को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए भी कानून बनाएं हैं। 
11:43

वैश्विक संकट के बावजूद देश में महंगाई नहीं बढ़ी- राष्ट्रपति

बीते साल दुनिया ने दो बड़े युद्ध देखने को मिले। युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक संकट के बावजूद मोदी सरकार ने देश में महंगाई नहीं बढ़ने दी। राष्ट्रपति ने लगातार दूसरी तिमाही में देश की विकास दर 7.5 फीसदी रहने का जिक्र किया। साथ ही सरकार की आर्थिक नीतियों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, सरकार ने महंगाई को काबू में रखा और लोगों पर इसका बोझ नहीं बढ़ने दिया।
11:40

यहां देखें राष्ट्रपति द्रौपदी का संबोधन

11:37

उज्ज्वला योजना पर 2.5 लाख करोड़ रुपए खर्च किए- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी ने कहा, "हमारी सरकार ने उज्ज्वला योजना पर 2.5 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं। आज देश में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव हो रहे हैं और इस वजह से मातृ मृत्यु दर में भारी गिरावट आई है, साथ ही उज्ज्वला योजना का लाभ लेने वाले गरीब परिवारों में बीमारी की घटनाओं में कमी आई है।" उन्होंने कहा कि गरीबों को सस्ता राशन देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं। आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। पहली बार, 1 करोड़ घरों को नल से जल योजना से जोड़ा गया। किडनी मरीजों के डायलिसिस की सुविधा दी है। 
11:34

'विकसित भारत की भव्य इमारत चार स्तंभो पर खड़ी'

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत की भव्य इमारत चार स्तंभो- युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान और गरीब पर खड़ी होगी। इन चार स्तंभों को सशक्त करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
11:29

मेक इन इंडिया बना सबसे बड़ा अभियान- राष्ट्रपति मुर्मू

सरकार का 'मेक इन इंडिया' अभियान देश का सबसे बड़ा अभियान बन गया है। रक्षा क्षेत्रों में निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ी है। आज हम खिलौने को एक्सपोर्ट करते हैं। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में भी सुधार हुआ है। डिजिटल इंडिया देश की बड़ी उपलब्धि बन गया है। डिजिटल इंडिया से बिजनेस करना आसान हुआ है। दुनिया के दूसरे देश भी आज UPA से ट्रांजेक्शन की सुविधा दे रहे हैं। सरकार को प्राइवेट सेक्टर की क्षमता पर भरोसा है। 2 करोड़ फर्जी लाभार्थी सिस्टम से बाहर किए गए हैं।
11:27

बैंकों का एनपीए चार प्रतिशत ही है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी ने कहा कि बीते दशक में सरकार ने सुशासन और पारदर्शिता को हर व्यवस्था का आधार बनाया है। वहीं, देश की बैंकिग व्यवस्था आज विश्व में सबसे मजबूत बैंकिंग प्रणालियों में से एक है। आज बैंकों का एनपीए चार प्रतिशत ही है। पहले की तुलना में एफडीआई दोगुना हो गया है।
11:24

लाखों युवाओं को मिली सरकारी नौकरी- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई संसद में अपने पहले संबोधन में कहा कि सरकार ने लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी हैं। साथ ही उन्होंने कहा, "नारी शक्ति अधिनियम पारित करने के लिए मैं सदस्यों का अभिवादन करती हूं, यह मेरी सरकार के महिला नीत विकास के संकल्प को मजबूत करता है।"
11:17

साल 2023 भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारे संविधान के लागू होने का भी 75वां वर्ष है। साल 2023 भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। मुर्मू ने चंद्रयान-3 का जिक्र करते हुए कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना है। G20 की सफलता ने पूरी दुनिया में भारत की भूमिका को सशक्त किया।
11:15

सदन में गूंजी तालियों की गड़गड़ाहट

राष्ट्रपति मुर्मू ने राम मंदिर बनने, नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र किया तो सदन में तालियां गूंज उठी। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने भी मेज थपथपाई। राष्ट्रपति ने कहा कि राम मंदिर के बनने का सपना भारतीयों के बीच सदियों से था।अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। वहीं, तीन तलाक के खिलाफ सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं।
11:14

गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा: दुनिया भर में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है और लगातार पिछली दो तिमाही में देश की विकास दर साढ़े प्रतिशत रही। 
11:13

नए संसद भवन में राष्ट्रपति मुर्मू का पहला संबोधन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बनए संसद भवन में पहला संबोधन देते हुए कहा कि यहां ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की महक है।
11:09

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नए संसद भवन में संबोधन शुरू हो गया है। उन्होंने अपने अभिभाषण में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' 21वीं सदी के लिए मंत्र दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि नए सदन में उनका यह पहला संबोधन है।  
11:06

पीएम मोदी ने सांसदों को आत्म निरीक्षण करने को कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आदतन हुड़दंग करने का जिनका स्वभाव बन गया है और जो आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं, ऐसे सभी सांसदों को आत्म निरीक्षण करना चाहिए।"
11:05

नारी शक्ति की दिखेगी ताकत- PM Modi

पीएम मोदी ने कहा, "हमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन मिलेगा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी, नारी शक्ति की ताकत दिखेगी।" 
11:02

नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट लेकर आएंगे- PM

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के बहार बयान देते समय कहा कि जब चुनाव का समय निकट होता है तो आम तौर पर पूर्ण बजट नहीं रखा जाता है, नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट लेकर आएंगे। 
11:01

हुड़दंग, नकारात्मकता और शरारतपूर्ण व्यवहार करने वालों को PM Modi का संदेश

संसद सत्र के पहले दिन मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, "हुड़दंग, नकारात्मकता और शरारतपूर्ण व्यवहार करने वालों को लोकतंत्रप्रेमी याद नहीं रखेंगे, उनके लिए यह बजट सत्र पश्चाताप का भी अवसर।"

संबंधित पोस्ट