facebookmetapixel
Budget 2026: राजकोषीय घाटे से आगे बढ़कर कर्ज पर नजर, डेट-टू-जीडीपी रेश्यो बनेगा नया पैमानासावधान! पुरानी इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर हो रही बड़ी ठगी, ‘रिफंड’ के कॉल आए तो हो जाएं सचेत₹190 तक जाएगा अदाणी का यह शेयर, 40% उछल सकता है दाम; 150 रुपये से कम है शेयर भाव‘सिल्वर बेचना होगी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल’, रिच डैड पुअर डैड के लेखक कियोसाकी ने ऐसा क्यों कहा?2011 का दौर खत्म, 2024 से तय होगी महंगाई, जानिए नई CPI में क्या बदलेगाLTCG खत्म करने का सही समय! रुपये की कमजोरी और FPI पलायन से क्या बढ़ रहा दबाव?Auto stocks: तेजी के बीच ऑटो सेक्टर में कौन मारेगा बाजी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए अपने टॉप पिक्सBudget 2026: बजट डे पर शेयर बाजार में कैसे करें ट्रेडिंग? 1 फरवरी के लिए एक्सपर्ट्स ने बताई स्ट्रेटेजीबजट से एक दिन पहले क्यों लुढ़क गया शेयर बाजार?Indian Equities: 14 साल में सबसे कम भरोसा, भारत से क्यों दूर हो रहे हैं विदेशी निवेशक?

Economic Survey 2023: देश में 2030 तक हर साल बिकेगी एक करोड़ EV

Last Updated- January 31, 2023 | 5:03 PM IST
electric vehicle

भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार के 2030 तक एक करोड़ इकाई सालाना तक बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही ईवी उद्योग में पांच करोड़ प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान है। संसद में मंगलवार को पेश इकोनॉमिक सर्वे 2022-23 में यह जानकारी दी गई है।

इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि बिक्री के मामले में भारत पिछले महीने यानी दिसंबर, 2022 में जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार बन गया।

इसमें कहा गया है, ‘‘मोटर वाहन उद्योग, हरित ऊर्जा की दिशा में बदलाव में अहम भूमिका निभाएगा। घरेलू ईवी उद्योग के 2030 तक 49 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ने की उम्मीद है। वहीं 2030 तक वार्षिक बिक्री के एक करोड़ इकाई तक पहुंचने का अनुमान है।”

उद्योग का अनुमान है कि पिछले वर्ष के दौरान देश में कुल ईवी बिक्री लगभग 10 लाख इकाई रही। आर्थिक समीक्षा में यह भी कहा गया है, ‘‘ईवी उद्योग 2030 तक पांच करोड़ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करेगा। सरकार ने इस क्षेत्र को समर्थन के लिए कई कदम उठाए हैं।’’

सर्वे में कहा गया है कि वाहन क्षेत्र का देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 7.1 प्रतिशत का हिस्सा है। विनिर्माण GDP में क्षेत्र का हिस्सा 49 प्रतिशत है। 2021 के अंत तक इस क्षेत्र में 3.7 करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिला हुआ था।

First Published - January 31, 2023 | 5:03 PM IST

संबंधित पोस्ट