facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

Budget 2025: ‘मेड इन इंडिया’ को मिलेगी रफ्तार, सोलर सेल और मॉड्यूल पर सीमा शुल्क में कटौती

Advertisement

बजट में देश के ऊर्जा परिवर्तन की दिशा के प्रमुख क्षेत्रों के लिए विनिर्माण मूल्य श्रृंखला को और ज्यादा घरेलू बनाने पर जोर दिया गया है।

Last Updated- February 01, 2025 | 10:59 PM IST
Budget 2025: e2W makers call for GST rate cuts, relook at PM E-DRIVE plan ई-दोपहिया सेक्टर की बजट से उम्मीद, PM E-DRIVE फिर से लागू हो पूरे वाहन तंत्र में जीएसटी घटे

इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बैटरियों के निर्माण के लिए प्रमुख इनपुट के साथ-साथ सोलर सेल और मॉड्यूल पर सीमा शुल्क में कटौती की गई है। इस तरह बजट में देश के ऊर्जा परिवर्तन की दिशा के प्रमुख क्षेत्रों के लिए विनिर्माण मूल्य श्रृंखला को और ज्यादा घरेलू बनाने पर जोर दिया गया है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लीथियम-आयन बैटरी विनिर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली 35 अतिरिक्त पूंजीगत वस्तुएं अब बुनियादी सीमा शुल्क से मुक्त होंगी।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कंट्री हेड विक्रम गुलाटी ने कहा, ‘इससे न केवल स्वच्छ प्रौद्योगिकी अपनाने में तेजी आएगी बल्कि साल 2070 तक भारत के कार्बन शून्य बनने के लक्ष्यों का समर्थन करने वाली मजबूत आपूर्ति श्रृंखला भी बनेगी।’ आम तौर पर ईवी की कुल लागत में लगभग 30 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक हिस्सा बैटरी का रहता है। देश में दोपहिया वाहनों की बिक्री में फिलहाल ईवी की हिस्सेदारी करीब 5 से 6 प्रतिशत है जबकि कुल कार बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी करीब 2 से 3 प्रतिशत है। सीतारमण ने यह भी ऐलान किया कि वह कोबाल्ट पाउडर और अपशिष्ट, लीथियम-आयन बैटरी के स्क्रैप, सीसा, जस्ता और 12 अन्य महत्वपूर्ण खनिजों को बुनियादी सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट दे रही हैं। बजट में सौर मॉड्यूल, सेमीकंडक्टर के अन्य उपकरणों और फोटोवोल्टिक सेल पर शुल्क दर को 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि सौलर सेल के मामले में इसे 25 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। 

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement