facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: भारत में निजी निवेश में तेजी, उच्च आर्थिक वृद्धि के लिए राह खुलीQ3 Results: टाइटन, अपोलो हॉस्पिटल्स से लेकर आयशर मोटर्स तक; किस कंपनी का कैसा रहा हाल?क्या इंटरनैशनल कॉल पर बढ़ेगा चार्ज? एयरटेल-Jio-VI ने ITC में 8 गुना तक बढ़ोतरी की उठाई मांगप्रतिस्पर्धा से बदली दुनिया: हर देश को खुद तय करना होगा अपना भविष्यभारत की व्यापारिक उपलब्धियों और बजट के बाद अब हो असल मुद्दों पर बातEV की राह में चार्जिंग इन्फ्रा सबसे बड़ा रोड़ा, टाटा और ह्युंडै के दिग्गजों ने जताई गहरी चिंता‘AI से बदलेगा विज्ञान का भविष्य’, गूगल डीपमाइंड के पुश्मीत कोहली ने बताया भारत क्यों है सबसे खासगांवों में बढ़ी कारों की चाहत: जनवरी में यात्री वाहनों की बिक्री 7% बढ़ी, मारुति सुजुकी का दबदबा बरकरारविदेशी फंडों की वापसी के संकेत पर लगातार तीसरे दिन चढ़े बाजारBSE शेयर ऑल-टाइम हाई पर, मजबूत Q3 प्रदर्शन और डेरिवेटिव ग्रोथ से 6% की उछाल

Budget 2024 Funny Memes: ‘ऐसा लगता है कुछ किया है पर किया नहीं’, देखें कैसे दिलचस्प मीम्स से जनता डिकोड कर रही बजट

Advertisement

Budget 2024 Funny Memes: लोग इनकम टैक्स स्लैब, रेल बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग, कृषि, जैसे सेक्टर पर दिलचस्प मीम्स शेयर कर बजट पर अपनी राय दे रहे हैं।

Last Updated- February 01, 2024 | 5:08 PM IST
Budget 2024 Funny Memes: ‘ऐसा लगता है कुछ किया है पर किया नहीं’, देखें कैसे दिलचस्प मीम्स से जनता डिकोड कर रही बजट, Budget 2024 Funny Memes: 'It feels like something has been done but not done', see how people are decoding the budget with interesting memes

Budget 2024 Funny Memes: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में FY 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया। वित्त मंत्री के रूप में यह उनकी छठी बजट स्पीच है। अंतरिम बजट पेश करने से पहले सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंची। इससे पहले उन्होंने अपने अधिकारियों के साथ अपने ऑफिस के बाहर तस्वीर खिंचवाई। इस अवसर पर वह नीले रंग की साड़ी पहने नजर आईं।

हर साल बजट भाषण के समाप्त होने के बाद वित्त मंत्री अर्थव्यवस्था के विभिन्न सेक्टर के लिए धन के आवंटन की घोषणा करती हैं। इस पर विशेषजों के साथ-साथ आम जनता की भी बारीक नजर रहती है। एक तरफ अर्थशास्त्री तकनीकी भाषा में बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ लोग इनकम टैक्स स्लैब, रेल बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग, कृषि, रक्षा, IT जैसे सेक्टर पर दिलचस्प मीम्स शेयर कर बजट पर अपनी राय शेयर दे रहे हैं। आप इन लोगों को इंटरनेट योद्धा भी कह सकते हैं।

इस पोस्ट में, हमने ऐसी ही कुछ रिएक्शन एकत्रित किए हैं, जहां लोग क्रिएटिव मीम्स के माध्यम से अंतरिम बजट 2024 पर अपनी राय शेयर कर रहे हैं।

सागर नाम के एक यूजर ने बताया कि बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कैसा महसूस हो रहा होगा। यूजर ने लिखा, बजट पेश करने के बाद उनको लग रहा होगा, ‘ऐसा लगता है कुछ किया है मगर कुछ किया नहीं।’

मिडिल क्लास को टैक्स में कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है।

बजट भाषण में अपने मतलब कि चीज ढूंढता हुआ आम आदमी

नेटिज़न्स ने बजट 2024 को रामायण दृश्यों के साथ एक मीम महाकाव्य में बदल दिया और लिखा- ‘चलो उनको नमस्कार करें नहीं तो वो नाराज हो जाएंगे

एनिमल फिल्म में रश्मिका मंदाना के हिंदी डायलॉग बोलने वाले सीन को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- इस तरह मेरा CA बनने का इच्छुक दोस्त मुझे बजट समझाता है (कुछ समझ नहीं आया)

टैक्सपेयर्स को उनके योगदान के लिए वार्षिक ‘धन्यवाद’ मिलना शुरू होने के बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

बजट पेश होने के बाद अपने पोर्टफोलियो की हालात बयान करता मैं

Advertisement
First Published - February 1, 2024 | 3:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement