facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Year End Discount: इलेक्ट्रिक कारों पर तगड़ी छूट, Tiago EV, XUV400 समेत इन मॉडल्स पर होगी ₹3.10 लाख तक बचत, चेक करें ऑफर

Advertisement

JSW MG Motor पर ₹75,000 तक के डिस्काउंट्स और बेनिफिट्स मिल रहे हैं, जिससे इसे पहले से ज्यादा किफायती बना दिया गया है।

Last Updated- December 16, 2024 | 1:05 PM IST
Representative Image

2024 खत्म होने वाला है और बड़े कार निर्माता अपनी टॉप इलेक्ट्रिक कारों पर शानदार डिस्काउंट और फायदे दे रहे हैं। ये ऑफर साल के अंत तक बिक्री बढ़ाने और ज्यादा खरीदारों को आकर्षित करने के लिए लाए गए हैं।

जो लोग नए साल में नई इलेक्ट्रिक कार को डिस्काउंट के साथ अपने घर लाने की सोच रहे हैं, वह एक बार इस लिस्ट को जरूर चेक कर सकते हैं…

MG, Mahindra और Tata की गाड़ियों पर भारी छूट

इस लिस्ट में दी गई 4-व्हीलर्स के बारे में जानकारी है जिनपर कंपनियां भारी भरकम डिस्काउंट कस्टमर्स को ऑफर कर रही हैं। ग्राहक इन गाड़ियों पर मिल रहे ऑफर्स का फायदा नजदीकी शोरूम या कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर उठा सकते हैं।

JSW MG Motor

डिस्काउंटेड लिस्ट में JSW MG Motor टॉप पर है। कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में शानदार बिक्री दर्ज की है, लेकिन नवंबर में बिक्री के आंकड़े थोड़े कम हो गए। इसे फिर से बढ़ाने के लिए ब्रांड ने अपने टेक-लोडेड प्रोडक्ट Comet पर जबरदस्त छूट दी है।

इस मॉडल पर ₹75,000 तक के डिस्काउंट्स और बेनिफिट्स मिल रहे हैं, जिससे इसे पहले से ज्यादा किफायती बना दिया गया है। मिड-साइज सेगमेंट में MG ZS EV पर भी शानदार छूट दी जा रही है। ग्राहक अधिकृत डीलर्स के जरिए ₹1.5 लाख से ₹2.25 लाख तक के डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं, यह स्टॉक पर निर्भर करेगा।

वहीं, हाल ही में लॉन्च की गई MG Windsor EV पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया गया है। इसकी कीमत ₹15.49 लाख से ₹17.69 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Mahindra EVs

फोर-व्हीलर सेगमेंट की दिग्गज कंपनी Mahindra ने भी अपनी XUV400 को डिस्काउंटेड प्राइस कैटेगरी में शामिल किया है। इस मॉडल पर दोनों बैटरी ऑप्शंस के साथ ₹3.10 लाख तक का डायरेक्ट बेनिफिट मिल रहा है।

Tata EVs

Tata Motors की गाड़ियां भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कंपनी ने अपनी हॉट-सेलिंग गाड़ियां जैसे Tiago EV, Tigor और Punch पर भी छूट की घोषणा की है।

MY24 मॉडल्स और लेटेस्ट फ्लेट्स पर ₹1.15 लाख तक के डिस्काउंट और बेनिफिट्स मिल रहे हैं। वहीं, MY23 मॉडल्स पर ₹2 लाख तक का डिस्काउंट और ₹1 लाख तक का एक्सचेंज बोनस बेनिफिट ऑफर किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - December 16, 2024 | 10:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement