facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

तूत्तुक्कुडि में विनफास्ट के ईवी असेंबली संयंत्र का आगाज

Advertisement

संयंत्र में चरणबद्ध तरीके से 16,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है। पहले चरण में 4,300 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

Last Updated- August 04, 2025 | 11:11 PM IST
VinFast India EV plans

वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विनफास्ट ने आज तमिलनाडु के तूत्तुक्कुडि में अपने ईवी असेंबली संयंत्र की आधिकारिक शुरुआत की। संयंत्र में चरणबद्ध तरीके से 16,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है। पहले चरण में 4,300 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

संयंत्र का उद्घाटन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने किया। विनफास्ट तमिलनाडु कंपनी का तीसरा सक्रिय संयंत्र है। यह उसके वैश्विक विनिर्माण नेटवर्क में पांचवीं परियोजना है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कंपनी तूत्तुक्कुडि को ‘दक्षिण एशिया की ईवी राजधानी’ और ईवी निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है। स्टालिन ने कहा कि इस इकाई का निर्माण शिलान्यास समारोह की तारीख से 17 महीने की रिकार्ड अवधि में किया गया।

विनफास्ट एशिया के मुख्य कार्य अधिकारी फाम सान्ह चाउ ने कहा, ‘विनफास्ट तमिलनाडु संयंत्र भारतीय बाजार के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता में रणनीतिक उपलब्धि का प्रतीक है। यह पर्यावरण के अनुकूल विकास के लिए मजबूत आधार स्थापित करता है और इससे हम भारतीय उपभोक्ताओं को अधिक गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धी मूल्य वाले इलेक्ट्रिक वाहन मुहैया कराने की स्थिति में होंगे।’

अपने शुरुआती चरण में ‘विनफास्ट तमिलनाडु’ दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल – वीएफ 7 और वीएफ 6 की असेंबलिंग पर ध्यान देगा। संयंत्र की शुरुआती क्षमता प्रति वर्ष 50,000 वाहन है। लेकिन इसे बाजार की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्रति वर्ष 1,50,000 वाहन तक बढ़ाया जा सकता है।

कंपनी ने बयान में कहा कि यह उपलब्धि विनफास्ट के वैश्विक विस्तार में बड़ा कदम है जो दुनिया के तीसरे सबसे बड़े वाहन बाजार के प्रति कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को पुष्ट करती है और वैश्विक ईवी उद्योग के भविष्य में भारत की रणनीतिक भूमिका में विनफास्ट के विश्वास को बताती है।

तमिलनाडु को चुनने से पहले कंपनी ने कथित तौर पर छह भारतीय राज्यों में 15 स्थानों की समीक्षा की थी। राज्य के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने कहा, ‘इस निवेश से दक्षिण तमिलनाडु में पूरी तरह से नया औद्योगिक क्षेत्र बनेगा और भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरने के लिए और अधिक क्षेत्रों की आवश्यकता है।’

Advertisement
First Published - August 4, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement