facebookmetapixel
Advertisement
बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा: 22 नाविक लापता, खोज में दो चीनी जहाज भी शामिलस्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों से दवाओं की मांग बढ़ी, एंटीवायरल बिक्री में 25.5 फीसदी उछालउदारीकरण के 35 साल: कैसे निजी निवेश और PPP ने बदली भारत के बुनियादी ढांचे की तस्वीरमॉनसून सत्र में संसद का कामकाज सबसे कम, लोकसभा में सिर्फ 15 फीसदी समय हुआ कामब्रिक्स से पहले भारत का बड़ा कूटनीतिक अभियान, पीएम मोदी समेत कई मंत्री विदेश दौरे परभारत-चीन संबंधों में सुधार के संकेत, डोभाल और वांग यी के बीच सीमा मुद्दे पर बातचीतद​क्षिण के राज्य बना रहे ऐसी नीतियां, ताकि गूंज सकें और अ​धिक किलकारियांईरान युद्ध की तपिश से एनआरआई का भारत के लग्जरी घरों पर बढ़ा दांव, प्रीमियम मकानों की मांग तेजखतरनाक कीटनाशक कार्बोसल्फान पर रोक की तैयारी, सरकार ने रखा प्रतिबंध का प्रस्तावऑडिटर नियमों में बड़ा बदलाव संभव, कूलिंग-ऑफ अवधि 3 साल से घटकर 1 साल होगी

Toyota अगले दो सालों में सॉलिड-स्टेट बैटरी वाले इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेगी

Advertisement

पिछले साल टोयोटा और तेल रिफाइनर इदेमित्सु कोसान ने कहा था कि वे सॉलिड स्टेट बैटरियों को विकसित करने और बड़े पैमाने पर इनका उत्पादन करने के लिए करार करेंगे।

Last Updated- January 11, 2024 | 10:43 PM IST
August Auto Sales

जापान की वाहन विनिर्माता टोयोटा मोटर्स अगले दो वर्षों में सॉलिड स्टेट बैटरी वाले इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेगी। कंपनी का मकसद दुनिया भर में ऐसे वाहन पेश करना है जो तेजी से चार्ज हो सकें और लंबे समय तक चलें। गुरुवार को वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सॉलिड स्टेट बैटरियां इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ज्यादा दूरी तय करने में सुधार करने का दावा करती हैं। इसे टोयोटा ने जून में पेश किया था क्योंकि कंपनी टेस्ला और चीन की कंपनी बीवाईडी से मात खा रही थी।

पिछले साल टोयोटा और तेल रिफाइनर इदेमित्सु कोसान ने कहा था कि वे सॉलिड स्टेट बैटरियों को विकसित करने और बड़े पैमाने पर इनका उत्पादन करने के लिए करार करेंगे।

इसका लक्ष्य साल 2027-2028 तक व्यावसायीकरण करना है और फिर बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन किया जाएगा। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के इंडिया हेड विक्रम गुलाटी ने कहा, ‘अब से अगले दो वर्षों में हम सॉलिड स्टेट इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने वाले हैं। यह 10 मिनट में चार्ज होने वाला वाहन होगा और 1,200 किलोमीटर (750 मील) की तक चलेगा और बैटरी भी लंबे तक समय तक चलेगी।’

गुलाटी वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे जहां भारत सरकार का जोर दुनिया के तीसरे सबसे बड़े वाहन बाजार में ईवी विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने के लिए निवेश जुटाना है।

सम्मेलन के पहले दिन बुधवार को जापान की सुजुकी मोटर ने कहा था कि कंपनी की भारतीय इकाई और टोयोटा की साझेदार मारुति सुजुकी समूह के पहले बैटरी वाले इलेक्ट्रिक वाहन का निर्यात जापान और यूरोप में करेगी। पिछले साल भारत की कुल कार बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 2 फीसदी थी मगर सरकार का लक्ष्य साल 2030 तक इसे 30 फीसदी करने का है।

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement