facebookmetapixel
Advertisement
भारत में औद्योगिक-वेयरहाउसिंग का बूम: कॉलियर्स ने इन 30 शहरों को बताया भविष्य के हॉटस्पॉटAbakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेलInvITs निवेशकों को Q3 में मिला ₹5,565 करोड़ का ‘रिटर्न’; AUM ₹7 लाख करोड़ तक पहुंचारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किराया

Rosmerta 200 करोड़ रुपये के निवेश से 10 वाहन स्क्रैप यूनिट लगाएगी

Advertisement

कंपनी की फिलहाल हरियाणा के मानेसर में सालाना 30,000 वाहनों के प्रसंस्करण की क्षमता वाली एक वाहन कबाड़ इकाई है।

Last Updated- October 15, 2023 | 2:47 PM IST
car sale

वाहन प्रौद्योगिकी और स्वचालन कंपनी रोसमेर्टा टेक्नोलॉजीज ने अगले तीन साल में 10 वाहन कबाड़ (स्क्रैप) इकाइयां स्थापित करने के लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी की फिलहाल हरियाणा के मानेसर में सालाना 30,000 वाहनों के प्रसंस्करण की क्षमता वाली एक वाहन कबाड़ इकाई है।

श्रमता वृद्धि के बाद कंपनी सालाना तीन लाख वाहनों को प्रसंस्कृत कर सकेगी। रोसमेर्टा टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष कार्तिक नागपाल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कबाड़ केंद्रों की स्थापना के साथ कंपनी हर साल तीन लाख वाहनों की रीसाइक्लिंग में मदद कर संसाधनों के महत्तम उपयोग की अर्थव्यवस्था में योगदान करने में सक्षम होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में हम स्थिति का लाभ उठाने और संसाधनों के महत्तम उपयोग की अर्थव्यवस्था में योगदान करने के लिए देशभर में 200 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहे हैं।’’

केंद्र सरकार का मानना ​​है कि वाहनों को कबाड़ करने से कच्चे माल की लागत में लगभग 33 प्रतिशत की बचत होगी और एल्युमीनियम, तांबे के साथ-साथ रबड़ जैसी आयातित धातुओं पर निर्भरता कम हो सकेगी।

भारत यात्री और वाणिज्यिक वाहनों का क्रमशः चौथा और छठा सबसे बड़ा विनिर्माता है। भारत को हर साल 34.7 अरब डॉलर मूल्य की धातुओं का आयात करना पड़ता है।

अगस्त 2021 में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने और संसाधनों के अनुकूलतम इस्तेमाल की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय वाहन कबाड़ नीति की शुरुआत की थी।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 2:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement