facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFOs: जियोब्लैकरॉक, श्रीराम और अल्टिवा के नए फंड होंगे लॉन्च, देखें पूरी जानकारीGST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

हाइब्रिड CNG बाजार का अध्ययन कर रही Nissan

Advertisement

निसान इंडिया के प्रेसिडेंट फ्रैंक टॉरेस ने बताया कि कंपनी ईवी बाजार की संभावनाओं को लेकर आश्वस्त है

Last Updated- October 04, 2024 | 10:41 PM IST
Nissan- निसान

जापानी वाहन विनिर्माता निसान फिलहाल भारत में हाइब्रिड, सीएनजी गाड़ियों के लिए ग्राहकों के रुझान का अध्ययन कर रहा है, लेकिन कंपनी तत्काल देश में इन प्रौद्योगिकी वाली गाड़ियां पेश नहीं करने जा रही है। शुक्रवार को निसान इंडिया ऑपरेशंस के प्रेसिडेंट फ्रैंक टॉरेस ने यह जानकारी दी है।

हाल के महीनों में भारत में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सीएनजी गाड़ियों की बिक्री में इजाफा हुआ है जबकि इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में एक साल पहले के मुकाबले गिरावट आई है। मगर निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट की पेशकश के दौरान टॉरेस ने संवाददाताओं से कहा कि वह भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार की लंबी अवधि की संभावनाओं के प्रति आश्वस्त हैं।

निसान ने पहले घोषणा की थी कि कंपनी साल 2026 तक किफायती ईवी पेश करने जा रही है। टॉरेस ने कहा, ‘यह एसयूवी ईवी रहेगी। भारतीय ग्राहक ईवी के प्रति विकसित हो रहे हैं। आज कुल कार बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी महज 2 फीसदी है। इसमें भले अभी छोटी वृद्धि दिख रही है, लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि यह बढ़ेगी।’ शुक्रवार को पेश की गई मैग्नाइट फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह पुरानी मैग्नाइट की शुरुआती कीमत जितनी ही है।

Advertisement
First Published - October 4, 2024 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement