facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

Mercedes-Benz ने भारत में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की, हर दो लक्जरी कार में से एक मर्सिडीज

Advertisement

वित्त वर्ष 2024 में मर्सिडीज की बिक्री 10% बढ़कर 18,123 यूनिट हुई

Last Updated- April 11, 2024 | 10:03 PM IST
Mercedes Benz

साल के पहले तीन महीनों में देश में बिकने वाली हर दो लक्जरी कार में से एक मर्सिडीज बेंज कार रही। इस लिहाज से जनवरी-मार्च तिमाही मर्सिडीज के लिए सबसे अच्छी रही और इस दौरान उसकी 5,412 कारें बिकीं, जो पिछले साल की समान अवधि से 15 फीसदी अधिक है। 2023 के जनवरी-मार्च में मर्सिडीज ने 4,697 कारें बेची थीं। इस दौरान देश में कुल 11,853 लक्जरी कारों की बिक्री हुई।

जर्मनी की कार विनिर्माता मर्सिडीज के लिए भारतीय बाजार में वित्त वर्ष 2024 सबसे अच्छा रहा और इस दौरान कंपनी ने 18,123 कारें बेचीं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में बिकीं 16,497 कारों से 10 फीसदी अधिक है। उद्योग के अनुमान के अनुसार इस साल जनवरी-मार्च के दौरान देश भर में 11,853 लक्जरी कारों की बिक्री हुईं जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 14 फीसदी अधिक है।

जर्मनी की तीनों दिग्गज कंपनियों – मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी ने कुल मिलाकर 9,968 लक्जरी कारों की बिक्री की। बिक्री के मामले में इन तीनों लक्जरी कार विनिर्माताओं में मर्सिडीज बेंज की हिस्सेदारी 55 फीसदी रही।

बीएमडब्ल्यू ने जनवरी-मार्च के दौरान 3,510 कारें बेचीं, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 51 फीसदी अधिक है। इसी तरह मिली की 170 कारें बिक्रीं। ऑडी ने 1,046 कारें बेचीं जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 46.4 फीसदी ज्यादा है। उद्योग के अनुमान के मुताबिक वोल्वो, जेएलआर आदि की इस दौरान 1,800 कारें बिकीं।

इस साल जनवरी-मार्च में देश में मर्सिडीज की कुल बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी 60 फीसदी रही। ईवी की बिक्री 130 फीसदी बढ़ी है और कुल बिक्री में उसकी हिस्सेदारी 6 फीसदी रही। मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी संतोष अय्यर ने कहा कि आने वाली तिमाहियों में कंपनी की भारत में 12 नई कारें लाने की योजना है। इनमें से तीन बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार होगी।

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास 200 कारों का ऑर्डर है और हमारी कुछ कारों को खरीदने के लिए ग्राहकों को एक साल तक का इंतजार करना पड़ रहा है। कंपनी 2024 में तीन नई कार बाजार में उतार चुकी है। अय्यर ने कहा कि कंपनी की 85 फीसदी कारों के दाम 70 लाख रुपये से अधिक हैं। मार्सिडीज इस साल 10 नए उभरते बाजारों में प्रवेश कर रही है।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पाहवा ने कहा, ‘बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने जनवरी-मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है और इस दौरान हमारी बिक्री 51 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में 211 ईवी कारें बेची हैं।’ ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लो ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2024 में हमारी बिक्री 33 फीसदी बढ़ी है। हमारी कारों की मांग मजबूत बनी हुई है।’

Advertisement
First Published - April 11, 2024 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement