facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Maserati को भारत में तीन अंकों की वृद्धि की उम्मीद, ग्राहक अनुभव पर रहेगा फोकस

Advertisement

फिलहाल भारत में एक डीलरशिप वाली मासेराती ने पिछले साल देश भर में 50 से भी कम कारों की बिक्री की थी।

Last Updated- August 30, 2024 | 11:50 PM IST
Maserati

इटली की लक्जरी कार विनिर्माता कंपनी मासेराती को उम्मीद है कि भारत में अगले तीन से पांच वर्षों के दौरान उसकी वृद्धि तीन अंकों में हो जाएगी। कंपनी के विदेश प्रमुख फिलिप क्लेवेरोल ने शुक्रवार को बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि देश में बढ़ते उद्यमियों की संख्या, तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और लक्जरी उत्पादों की चाह रखने वाली बड़ी आबादी के कारण कंपनी को ऐसी उम्मीद है।

फिलहाल भारत में एक डीलरशिप वाली मासेराती ने पिछले साल देश भर में 50 से भी कम कारों की बिक्री की थी। कंपनी अगले साल की शुरुआत तक दिल्ली और बेंगलूरु में दो नई डीलरशिप शुरू करने की योजना बना रही है। यह जानकारी कंपनी की सेकंड जेनरेशन ग्रैन टूरिस्मो पेश करने के दौरान क्लेवेरोल ने दी। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 2.72 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।

मगर उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारत में मासेराती का ध्यान बिक्री संख्या बढ़ाने के बजाय अपने उत्पादों के साथ ग्राहक अनुभव बेहतर बनाने पर है। क्लेवेरोल ने कहा, ‘मैं अभी बिक्री संख्या के बारे में बात नहीं करूंगा। वे महत्त्वपूर्ण हैं, लेकिन संख्या हमारे लिए मुद्दा नहीं है। मासेराती के लिए तौर पर मेरे लिए जरूरी उत्पाद अनुभव है जिसे हम अपने ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं।’

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement