facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका की अगुवाई वाले Pax Silica गठबंधन में शामिल हुआ भारत, AI और क्रिटिकल मिनिरल्स सप्लाई चेन को मजबूतीमोतीलाल ओसवाल की नई रिपोर्ट: चश्मा कंपनी पर शुरू की कवरेज, 25% अपसाइड का दिया टारगेटIndia AI Impact Summit 2026 Day 5: कई बड़े बिजनेस लीडर्स होंगे स्पीकर, जानिए आज की पूरी डीटेलGold and Silver Rate today: MCX पर चांदी में ₹2,481 की तेजी से शुरू हुआ ट्रेड, सोना भी चमकाGaudium IVF IPO: ₹165 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स ने बताया बिजनेस मॉडलकर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में आईटीसी रिफंड पर नहीं लगेगी मनमानी रोककोयला खदानों का संचालन तेज करने के लिए समय-सीमा में होगा बदलाव! मंत्रालय ने रखा प्रस्तावसरकारी आंकड़ों से अपने आंकड़े जोड़ेगा ईपीएफओ!नई जीडीपी सीरीज में सरकारी आवास सुविधा को वेतन का हिस्सा माना जाएगा, PFCE में भी जोड़ा जाएगासाल के अंत तक शुरू होगा रेयर अर्थ मैग्नेट का उत्पादन, चार राज्यों में बनेंगे प्रसंस्करण पार्क

Maruti की कारें 1 फरवरी से ₹32500 तक हो जाएंगी महंगी, Alto K10 से लेकर Grand Vitara तक सबकी बढ़ेंगी कीमतें

Advertisement

मारुति ने अपने सभी पॉपुलर मॉडलों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। आइए जानें, किस मॉडल पर आपको कितना ज्यादा खर्च करना पड़ेगा

Last Updated- January 23, 2025 | 4:56 PM IST
Maruti Suzuki q3 results

अगर आप मारुति की कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। मारुति सुजुकी ने ऐलान किया है कि वह 1 फरवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने कहा है कि बढ़ती इनपुट लागत और ऑपरेशनल खर्चों की वजह से उसे ये कदम उठाना पड़ रहा है। हालांकि, कंपनी का दावा है कि वह ग्राहकों पर इसका कम से कम असर डालने की कोशिश कर रही है।

किन कारों पर कितना बढ़ेगा दाम?

मारुति ने अपने सभी पॉपुलर मॉडलों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। आइए जानें, किस मॉडल पर आपको कितना ज्यादा खर्च करना पड़ेगा:

ऑल्टो K10: ₹19,500 तक
सेलेरियो: ₹32,500 तक
ब्रेजा: ₹20,000 तक
ग्रैंड विटारा: ₹25,000 तक
इनविक्टो: ₹30,000 तक
स्विफ्ट और डिजायर: ₹5,000-₹10,500 तक
बलेनो और XL6: ₹9,000-₹10,000 तक

इसके अलावा, वैगन-आर, अर्टिगा, और फ्रोंक्स जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर भी कीमतों में ₹5,000 से ₹15,000 तक की बढ़ोतरी होगी।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

कंपनी का कहना है कि इनपुट लागत जैसे स्टील, एल्यूमीनियम और अन्य जरूरी सामग्रियों के दाम बढ़ गए हैं। इसके साथ ही ऑपरेशनल खर्चों में भी इजाफा हुआ है। इन कारणों से कंपनी को कुछ खर्च ग्राहकों पर डालने पड़ रहे हैं।

खरीदने का सही मौका!

अगर आप मारुति की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो 1 फरवरी से पहले खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। नई कीमतें लागू होने के बाद कारों पर आपको हजारों रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं।

Advertisement
First Published - January 23, 2025 | 4:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement