facebookmetapixel
Advertisement
विशाल मेगा मार्ट के शेयर में तूफानी तेजी, सीईओ की दोबारा नियुक्ति से 9.5% उछला स्टॉकStock Market Holiday: रक्षाबंधन पर शेयर बाजार रहेगा खुला या बंद? 28 अगस्त को NSE-BSE की छुट्टी पर दूर करें पूरा कन्फ्यूजनहोराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ने किया निराश! फ्लैट लिस्टिंग के बाद टूटा शेयर, क्या करें निवेशक?ललिता ज्वेलरी की धमाकेदार लिस्टिंग! निवेशकों को करीब 32% का मुनाफा, अब किस भाव पर कर रहा ट्रेड?यूपी-जापान के रिश्तों को नई रफ्तार, 200 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल ने तलाशे निवेश के अवसरआज से खुले सिंबायोटेक फार्मालैब और स्काईवेज एयर सर्विसेज के IPO, पैसा लगाएं या नहीं?गोल्ड-सिल्वर में भारी उछाल! सोना ₹1.63 लाख और चांदी ₹2.46 लाख के पारडॉलर का भंडार बढ़ा, रुपये को नहीं मिला सहारा; RBI की स्वैप योजना का क्यों नहीं दिखा असर?अमेरिका से ट्रेड वॉर के बीच कनाडा ने भारत की ओर बढ़ाया हाथ, CEPA डील में अब तेजी के आसारअब निर्माण मजदूरों को मिलेगी पेंशन? EPFO ने बनाया प्लान, 10 साल काम करने वालों को मिल सकता है फायदा

Kia की नई Seltos को पहले दिन रिकॉर्ड 13,424 बुकिंग मिली

Advertisement

Kia की सेल्टोस के नए संस्करण के लिए बुकिंग की शुरुआत 14 जुलाई को हुई है।

Last Updated- July 15, 2023 | 2:51 PM IST
Kia Seltos

वाहन विनिर्माता किआ इंडिया (Kia India) के एसयूवी मॉडल सेल्टोस (Seltos) के नए संस्करण की बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन रिकॉर्ड 13,424 बुकिंग मिलीं। किआ इंडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “इनमें से 1,973 बुकिंग के-कोड के जरिये की गईं। यह सेल्टोस के मौजूदा ग्राहकों को उच्च-प्राथमिकता वाली आपूर्ति की पहुंच देने वाला एक विशेष कार्यक्रम है।” सेल्टोस के नए संस्करण के लिए बुकिंग की शुरुआत 14 जुलाई को हुई है।

ये भी पढ़ें : EV बाजार में नई कंपनियां लाएंगी बदलाव!

किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ताए-जिन पार्क ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि नई सेल्टोस मध्यम आकार के एसयूवी खंड में नई जान फूंकेगी और इसे आगे बढ़ाएगी।

सेल्टोस ने हर मामले में उद्योग के लिए नए मानक स्थापित करना जारी रखा है।” उन्होंने कहा कि के-कोड कार्यक्रम को मिली जबरदस्त सफलता को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसे भविष्य में भी लागू करने की संभावनाओं पर गौर करेगी।

Advertisement
First Published - July 15, 2023 | 2:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement