facebookmetapixel
Advertisement
Quality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्टAshok Leyland Q3FY26 Results: मुनाफा 5.19% बढ़कर ₹862.24 करोड़, रेवेन्यू भी बढ़ाUP Budget 2026: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, उद्योग और ऊर्जा को मिली बड़ी बढ़त$2 लाख तक का H-1B वीजा शुल्क के बावजूद तकनीकी कंपनियों की हायरिंग जारीFIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरी

डीजल बसों का दौर खत्म? FY 27 में ई-बसों की बिक्री 3.6 गुना बढ़ेगी, जानिए क्या है वजह

Advertisement

भारत में ई-बस क्षेत्र अभी अपनी शुरुआती अवस्था में है और वित्त वर्ष 2024 में कुल सालाना बस पंजीकरण में इसका महज 4 फीसदी योगदान रहा।

Last Updated- March 11, 2025 | 10:24 PM IST
Electric Bus
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) की बिक्री वित्त वर्ष 2026-27 में 3.6 गुना बढ़कर 17,000 वाहनों पर पहुंच जाने का अनुमान है जो वित्त वर्ष 2024 में 3,644 थी। रेटिंग एजेंसी केयरएज की एक रिपोर्ट के अनुसार लागत में कमी, बेहतर चार्जिंग ढांचे और मददगार सरकारी नीतियों के कारण बिक्री में तेजी से वृद्धि की संभावना है।

भारत में ई-बस क्षेत्र अभी अपनी शुरुआती अवस्था में है और वित्त वर्ष 2024 में कुल सालाना बस पंजीकरण में इसका महज 4 फीसदी योगदान रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि सालाना आधार पर लगभग 81 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि हुई है। लेकिन यह वृद्धि न्यून आधार पर हुई है जिसका श्रेय विभिन्न योजनाओं के तहत सरकार से मिलने वाले प्रोत्साहनों और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए समर्थन तथा सकल लागत अनुबंध (जीसीसी) मॉडल के तहत अनुकूल अनुबंध शर्तों को दिया जा सकता है।

केयरएज रेटिंग्स की एसोसिएट डायरेक्टर आरती रॉय ने कहा, ‘चूंकि वित्त वर्ष 2027 में ई-बसों की बिक्री 17,000 वाहन से अधिक तक पहुंचने की संभावना है, इसलिए पैठ दर लगभग 15 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।’ इसके अलावा स्वच्छ ईंधन अपनाए जाने के कारण पारंपरिक डीजल और पेट्रोल बसों की बाजार हिस्सेदारी एक दशक पहले के 97-98 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2024 में 90 प्रतिशत रह गई है। रिपोर्ट के अनुसार इस समय ई-बस का इस्तेमाल कुछ ही राज्यों और शहरों तक सीमित है। लेकिन इसके व्यापक चलन से मध्याव​धि में बिक्री वृद्धि की रफ्तार तेज हो सकती है।  

Advertisement
First Published - March 11, 2025 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement