Hurun India Real Estate List: अदाणी प्रॉपर्टीज बनी चौथी सबसे मूल्यवान कंपनी, वैल्यू ₹90,400 करोड़ हुई
अदाणी प्रॉपर्टीज ने वर्ष 2026 की ग्रोहे-हुरुन इंडिया रियल एस्टेट 150 सूची में मूल्यांकन लिहाज से सबसे ऊंची छलांग लगाई है। कंपनी ने अपने मूल्यांकन में 38,000 करोड़ रुपये का इजाफा कर लिया और चार पायदान ऊपर चढ़कर भारत की चौथी सबसे मूल्यवान रियल एस्टेट कंपनी बन गई। अहमदाबाद की इस कंपनी के अध्यक्ष चेयरमैन […]
अदाणी प्रॉपर्टीज चौथे नंबर पर, हुरुन इंडिया की टॉप रियल एस्टेट कंपनियों की रैंकिंग में DLF टॉप पर
अदाणी समूह की रियल एस्टेट कंपनी अदाणी प्रॉपर्टीज ने 2026 में सबसे ज्यादा वैल्यू बढ़ाने (Value Creator) वाली कंपनी का दर्जा हासिल किया है। कंपनी के वैल्यूएशन (Valuation) में 38,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह कंपनी Grohe-Hurun India Real Estate 150 रैंकिंग में 4 पायदान की छलांग लगाकर भारत की चौथी सबसे वैल्यूएशन […]
धारावी पुनर्विकास में आई तेजी, म्हाडा और BMC ने जमीन के लिए पट्टा रद्द करने के नोटिस किए जारी
महाराष्ट्र सरकार ने धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) के लिए जमीन एकीकरण के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके तहत राज्य सरकार की एजेंसियों ने धारावी अधिसूचित क्षेत्र (डीएनए) के दायरे में परिसंपत्तियों की लीज को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिज़नेस स्टैंडर्ड के पास ऐसे दस्तावेज हैं जो दिखाते हैं कि महाराष्ट्र […]
बंदरगाह पर नहीं, बाहर फंसा कारोबार! JNPA में जाम से सामने आई सप्लाई चेन की बड़ी कमजोरी
भारत के बंदरगाहों की क्षमता और परिचालन दक्षता में लगातार सुधार के बावजूद कई चुनौतियां सामने आ रही हैं। देश के सबसे बड़े कंटेनर गेटवे जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) में हालिया भीड़ की घटना ने बंदरगाहों से निकासी से परे माल को कुशलतापूर्वक ले जाने की एक नई चुनौती पेश की है। ट्रांसपोर्टरों, लॉजिस्टिक्स […]
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेश
आवासीय डेवलपर भारत के टियर-II यानी दूसरे दर्जे के शहरों में तेजी से विस्तार कर रहे हैं क्योंकि वे बेहतर बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास और मकान खरीदारों की बदलती प्राथमिकताओं को देश के महानगरीय बाजारों से परे नए विकास के अवसर पैदा करते हुए देख रहे हैं। उद्योग जगत के अधिकारियों का कहना है कि […]
मुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्त
मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश ने एक बार फिर कहर बरपाया है। सोमवार को मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में भारी बारिश से रेल, सड़क और हवाई सेवाएं लगभग ठप हो गईं। आसमान से बरसी इस आफत ने भारत की आर्थिक राजधानी में कारोबार और रोजमर्रा की गतिविधियां तितर-बितर कर दीं। कुछ अनुमानों […]
ऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंग
कैलेंडर वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के दौरान देश के ऑफिस मार्केट ने अब तक का सबसे जोरदार प्रदर्शन दर्ज किया। इस दौरान कुल लीजिंग (जगह पट्टे पर लेना) लगभग 2.46 करोड़ वर्ग फुट के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद ऐसा हुआ है। रियल एस्टेट सेवा और […]
दुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं पर
दुबई का डैन्यूब ग्रुप वित्त वर्ष 2027 में लगभग 4 अरब डॉलर की कुल बिक्री क्षमता वाली परियोजनाएं लाने की योजना बना रही है। अमीरात के प्रॉपर्टी बाजार में गिरावट के दौर के बीच समूह नए निर्माण के मामले में ज्यादा सोच-समझकर कदम उठा रहा है। डैन्यूब ग्रुप के वाइस चेयरमैन अनीस साजन ने यह […]
Adani Vizhinjam Port Deal: MSC की सहयोगी कंपनी खरीदेगी 49% हिस्सेदारी, करेगी 1.4 अरब डॉलर का निवेश
मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी (एमएससी) की सहायक कंपनी टर्मिनल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (टीआईएल) अदाणी विझिंजम पोर्ट (एवीपीपीएल) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगी। इसके लिए वह लगभग 1.4 अरब डॉलर निवेश करेगी। अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) के साथ किए गए पक्के समझौते के तहत यह सौदा होगा। अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन ने मंगलवार […]
मुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमता
मुंबई पोर्ट प्राधिकरण (एमबीपीए) ने गुरुवार को 3,541.29 करोड़ रुपये से अधिक की कई सिलसिलेवार परियोजनाओं की घोषणा की है। इनमें बर्थ का आधुनिकीकरण, कनेक्टिविटी अपग्रेड, एक मरीना और वाटरफ्रंट का विकास शामिल हैं। इनका उद्देश्य कार्गो-हैंडलिंग क्षमता का विस्तार करना और गैर-पोर्ट राजस्व धाराओं को मजबूत करना है। यह घोषणा पोर्ट के 154वें स्थापना […]








