facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

Asian Games 2023: भारत को निशानेबाजी में पांचवां गोल्ड, महिला टीम ने सिल्वर जीता

महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम वर्ग में 18 वर्ष की ईशा (579), पलक (577) और दिव्या टीएस (575) का कुल स्कोर 1731 रहा ।

Last Updated- September 29, 2023 | 12:22 PM IST
Asian Games

भारतीय निशानेबाजों का एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि युवा निशानेबाजी ईशा सिंह की अगुवाई में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने रजत पदक अपने नाम किया ।

पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (591), स्वप्निल कुसाले (591) और अखिल श्योराण (587) थे जिन्होंने चीनी चुनौती से पार पाते हुए 1769 स्कोर किया ।

चीन 1763 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा जबकि दक्षिण कोरिया को कांस्य पदक मिला । ऐश्वर्य और स्वप्निल ने क्वालीफिकेशन में पहले और दूसरे स्थान पर रहकर व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में भी प्रवेश कर लिया । भारत ने अब तक निशानेबाजी में पांच स्वर्ण समेत 15 पदक जीत लिये हैं ।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम वर्ग में 18 वर्ष की ईशा (579), पलक (577) और दिव्या टीएस (575) का कुल स्कोर 1731 रहा । चीन ने 1736 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता जो एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी है । चीनी ताइपै को कांस्य पदक मिला । ईशा और पलक क्रमश: पांचवें और आठवें स्थान पर रहकर व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी पहुंच गए ।

दिव्या दसवें स्थान पर रहकर आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह नहीं बना सकी । ईशा ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत भी जीता है ।वहीं ईशा, मनु भाकर और रिदम सांगवान ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था ।

First Published - September 29, 2023 | 12:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट