facebookmetapixel
विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नाम

Asian Games 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने एशियाई खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए एक और स्वर्ण पदक जीता।

Last Updated- September 28, 2023 | 4:11 PM IST
File Photo: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारत की 10 मीटर पुरुष एयर पिस्टल टीम को गुरुवार को बधाई दी और कहा कि उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा की अगुवाई में भारत को एथलेटिक्स में रिकॉर्ड पदकों की उम्मीद

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एशियाई खेलों में हमारी उल्लेखनीय 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष टीम को निशानेबाजी में एक और स्वर्ण! सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने अपनी सटीकता और कौशल से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’’ मोदी ने अन्य पदक विजेताओं को भी बधाई दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हमारी समर्पित और प्रतिभाशाली रोशिबिना देवी नाओरेम ने वुशु की 60 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता है। उन्होंने असाधारण प्रतिभा और उत्कृष्टता दिखाई है। उनका अनुशासन और दृढ़ संकल्प भी सराहनीय है। उन्हें बधाई।’’

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने एशियाई खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए एक और स्वर्ण पदक जीता।

यह भी पढ़ें : Asian Game 2023: भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम को मिला गोल्ड, इंडिविजुअल फाइनल में चूके सरबजोत

सरबजोत, चीमा और शिव नरवाल की टीम ने चीनी टीम को करीबी अंतर से हराकर जीत दर्ज की, जिससे भारत को निशानेबाजी में चौथा स्वर्ण पदक मिला।

First Published - September 28, 2023 | 4:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट