facebookmetapixel
Advertisement
Mumbai 3.0: तीसरी मुंबई के विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी, सुरबाना जुरोंग को नियुक्त किया गया प्रोजेक्ट मैनजमेंट सलाहकारGold-Silver Outlook: सोने-चांदी में तेजी के आसार; महंगाई, पश्चिम एशिया तनाव पर निवेशकों की नजरUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते 5 मेनबोर्ड और 4 SME IPO खुलेंगेMTF से खरीदते हैं शेयर? मार्जिन कॉल और फोर्स्ड सेलिंग से बढ़ सकती है मुश्किलेंकच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया तनाव से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, इन आंकड़ों पर रखें नजरFinancial Freedom: आखिर कितनी कमाई और बचत के बाद आप नौकरी की मजबूरी से बाहर निकल सकते हैं?चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचना अब होगा और आसान, BIS दो साल में बढ़ाएगा हॉलमार्किंग नेटवर्कभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त के पहले हफ्ते में ₹12,921 करोड़ का निवेशMCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गेनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Asian Games 2023 archery : भारतीय महिला कंपाउंड टीम सेमीफाइनल में

Advertisement

भारतीय जोड़ी ने शुरुआत में दो अंक की बढ़त बनाई लेकिन चेन हुंग टिंग, वोंग सुक स्युन और लुक यिन यी की पांचवीं वरीय जोड़ी ने 57-57 पर स्कोर बराबर कर लिया।

Last Updated- October 05, 2023 | 9:04 AM IST
asian games archery

गत विश्व चैंपियन भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने गुरुवार को यहां हांगकांग को आसानी से 231-220 से हराकर एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में जगह बनाई। शीर्ष वरीय भारत सेमीफाइनल में चौथे वरीय इंडोनेशिया से भिड़ेगा।

ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर ने धीमी शुरुआत की। भारतीय जोड़ी ने शुरुआत में दो अंक की बढ़त बनाई लेकिन चेन हुंग टिंग, वोंग सुक स्युन और लुक यिन यी की पांचवीं वरीय जोड़ी ने 57-57 पर स्कोर बराबर कर लिया।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, किशोर के नाम सिल्वर

भारतीय तिकड़ी ने हालांकि तीसरे चरण में सिर्फ एक अंक गंवाया और आठ अंक की मजबूत बढ़त बना ली। हांगकांग ने अंतिम चरण में एक निशाना आठ अंक पर लगाया जिसके बाद भारत की राह और आसान हो गई।

सत्रह साल की अदिति ने अंतिम शॉट से पहले ही 10 अंक के साथ भारत की जीत सुनिश्चित की। ज्योति ने अंतिम प्रयास में नौ अंक जुटाए लेकिन इससे पहले ही भारत की जीत तय हो चुकी थी।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 9:04 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement