facebookmetapixel
सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?

Odisha CM नवीन पटनायक ने बिरसा मुंडा स्टेडियम का किया उद्घाटन

15 महीने के रिकॉर्ड समय में बने इस स्टेडियम में 20,011 लोगों के बैठने की सुविधा है

Last Updated- March 11, 2023 | 8:27 AM IST
Naveen Patnaik

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को सुंदरगढ़ जिले में विभिन्न खेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस जिले की ख्याति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई हॉकी खिलाड़ी और एथलीट तैयार करने के कारण है।

पटनायक ने राउरकेला के दो दिवसीय दौरे के दौरान राउरकेला में बिरसा मुंडा एथलीट स्टेडियम कॉम्प्लेक्स और सुंदरगढ़ जिले के बिरसा, लाहुनीपाड़ा और मंचमारा में तीन हॉकी प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन किया।

इस मौके पर गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों ने पटनायक को बिरसा मुंडा को पूरी तरह से भरे सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का रिकॉर्ड संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किया।

गौरतलब है कि 15 महीने के रिकॉर्ड समय में बने इस स्टेडियम में 20,011 लोगों के बैठने की सुविधा है।

First Published - March 11, 2023 | 8:27 AM IST

संबंधित पोस्ट