इन पशुओं को सर्कसों में काम करने पर मजबूर किया जाता है।
एडब्ल्यूबीआई ने फैसला किया है कि अगर सर्कसों को घायल जानवरों को शो में परफॉर्म करने के लिए मजबूर करता पाया गया तो उन्हें कानूनी नोटिस दिया जाएगा।
एडब्ल्यूबीआई की 39 वीं महासभा की बैठक में परफार्मिंग एनिमल्स रूल्स के तहत कार्यक्रम पेश करने के लिए हाथियों के पंजीकरण को रोकने का फैसला किया है। ऐसा उनके साथ की जाने वाली जबर्दस्त क्रूरता के मद्देनजर किया गया है।
ये फैसले नौ महीने तक देशभर में सर्कसों की एडब्ल्यूबीआई अधिकृत जांच किए जाने के बाद किया गया है। जांच दल में पेटा और एनिमल राहत के प्रतिनिधियों समेत अन्य शामिल थे।
भाषा