Advertisement
HDFC Flexi Cap Fund ₹1 लाख करोड़ AUM पार करने वाला देश का तीसरा फंड, ₹1,000 की SIP ने बनाया करोड़पतिExplainer: 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर कर्मचारियों की पेंशन 8वें वेतन आयोग के तहत नहीं बढ़ेगी?Lead-to-Buy home Cycle Shrink: अब मकान खरीदने में कम समय ले रहे हैं खरीदारएक साल में 50% टूट गया ये शेयर, ब्रोकरेज की चेतावनी – अभी और आ सकती है गिरावटAI Impact Summit: विदेशी मेहमानों के लिए ‘UPI One World’ लॉन्च, बिना बैंक खाते के कर सकेंगे पेमेंटHoli Special Train: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, दिल्ली से बिहार के लिए दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनेंAI की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए ठोस प्रतिबद्धता जरूरी: नागेश्वरनसाउथ दिल्ली में लग्जरी फ्लोर की कीमतों में बंपर उछाल, 2025 में 34% तक बढ़े दाम: रिपोर्टUP में 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे तैयार, जेवर समेत कई प्रोजेक्ट अक्टूबर तक शुरू होंगेJSW MG Motor 2026 में लॉन्च करेगी 4 नए मॉडल, भारत में ₹4,000 करोड़ तक निवेश की तैयारी
अन्य समाचार सत्या 3 बना सकते हैं रामगोपाल वर्मा
'

सत्या 3 बना सकते हैं रामगोपाल वर्मा

PTI

- October,24 2013 6:04 PM IST

सत्या, कंपनी, सरकार जैसी एक्शन से भरपूर और अपराध जगत से जुड़ी पठकथा पर आधारित फिल्म बनाने वाले वर्मा ने कहा कि उनकी अगली फिल्म रोमांस पर आधारित होगी।

वर्मा ने टेलीफोन पर भाषा से कहा, यह कहना सही नहीं है कि सत्या 2 सिक्वल है। सत्या और सत्या 2 की कहानी अलग अलग है।

फिल्म के सह निर्माता अरूण शर्मा का नाम कथित तौर पर एक घोटाले से जुड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि शर्मा सह निर्माता हैं, इससे अधिक वह कुछ नहीं कहना चाहते।

वर्मा ने कहा, हर दिन हजारों लोग देश के विभिन्न इलाकों से मुम्बई आते हैं। इनमें से कुछ कलाकार, कुछ पेशेवर, कुछ कारोबारी और अन्य पेशे को अपनाते हैं जबकि कुछ अपराध जगत से भी जुड़ जाते हैं।

उन्होंने कहा, 1998 में बनी सत्या उस समय के परिदृश्य में अपराध जगत की कहानी कहती है जबकि सत्या 2 में 2013 में बदली परिस्थिति में अपराध की दुनिया को पेश करने की कोशिश की गई है। दोनों फिल्मों की कहानी अलग अलग है। मुझे उम्मीद है कि सत्या 2 दर्शकों को पसंद आयेगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह सत्या 2 के बाद इसकी अगली कड़ी बनायेंगे, वर्मा ने कहा कि दर्शकों की प्रतिक्रिया के बाद वह इस पर विचार कर सकते हैं। हालांकि वह रोमांस पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं।

जारी भाषा दीपक

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement