कोलंबिया विश्वविद्यालय में अपनी मास्टर डिग्री की थीसिस पूरी कर रहे 23 वर्षीय छात्र हर्बर्ट ई साल्जेर ने अगस्त 1938 में आइंस्टीन को उनकी एक थ्योरी में भूल के बारे में लिखा था।
आइंस्टीन ने जवाब में साल्जेर को पत्र लिखा। साल्जेर को जवाब देने के दो सप्ताह बाद आइंस्टीन ने युवा छात्र को एक बार फिर से लिखा। हालांकि, साल्जेर ने केवल एक बार ही आइंस्टीन को पत्र लिखा लेकिन आइंस्टीन ने युवा छात्र को दो पत्रों के जरिए जवाब दिया।
न्यूयार्क पोस्ट की खबरों के मुताबिक, न्यूयार्क में गरनसे नीलामी घर में 7 नवंबर को पत्र की नीलामी होगी और इससे 400,000 डॉलर इकट्ठा होने की उम्मीद है।