Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद
अन्य समाचार राष्ट्रपति तुर्की के लिए रवाना
'

राष्ट्रपति तुर्की के लिए रवाना

PTI

- October,05 2013 1:43 PM IST

ब्रसेल्स, 5 अक्तूबर :भाषा: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बेल्जियम की अपनी चार दिवसीय यात्रा संपन्न कर अपने दौरे के दूसरे चरण के तहत आज तुर्की के लिए रवाना हो गए।

बेल्जियम में राष्ट्रपति कई सरकारी आयोजनों में शामिल हुए थे। इस प्रवास के दौरान उन्होंने भारत की झलक दिखाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम यूरोपालिया...इंडिया 2013...14 का उद्घाटन किया।

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार मुखर्जी इस देश की यात्रा पर आए थे। उन्हें सम्राट फिलिप ने आमंत्रित किया था और एक दुर्लभ शिष्टाचार के तहत उन्होंने हवाईअड्डे पर मुखर्जी की अगवानी भी की।

किसी भारतीय राष्ट्रपति की यह यूरोपीय देश की पहली यात्रा थी।

तुर्की में मुखर्जी 7 अक्तूबर तक रहेंगे और कई सरकारी आयोजनों में शामिल होंगे। वह तुर्की के राष्ट्रपति के आमंत्रण पर वहां जा रहे हैं।

किसी भारतीय राष्ट्रपति की यह तीसरी तुर्की यात्रा होगी। अब से पहले वर्ष 1993 और वर्ष 1998 में भारतीय राष्ट्रपतियों ने तुर्की की यात्रा की थी।

अफगानिस्तान और मध्य एशिया में शांति एवं राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने में भारत और तुर्की के साझा समान हित हैं।

भाषा

संबंधित पोस्ट