Advertisement
Stocks to Watch: शुक्रवार को फोकस में रहेंगे ये 10 स्टॉक्स, कमजोर बाजार में मिल सकता है कमाई का मौकाStock Market Today: एशियाई बाजारों में गिरावट, ब्रेंट क्रूड $100 के पार; आज बाजार में फिर होगी बिकवाली?Russian Oil: तेल संकट के बीच अमेरिका का बड़ा यू-टर्न, समुद्र में जा रहे रूसी तेल को खरीदने की दी मंजूरीभारत समेत 16 देशों पर शुल्क जांच का जो​खिम, अतिरिक्त उत्पादन अमेरिकी उद्योग को प्रभावित कर रहा!भारत-ईरान से बातचीत में व्यस्त: होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय पोतों की सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोशिशRBI और ESMA के एमओयू पर भारत को नए सिरे से बातचीत की जरूरत: सीसीआईएल मान्यता पर विवादLPG की कमी से QSR शेयर संकट में, एक्सपर्ट्स ने पैनिक सेलिंग से बेचने की दी सलाहSIF की तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता, AUM 10,000 करोड़ रुपये के करीबदेश की पहली पैसिव हाइब्रिड म्युचुअल फंड योजना के लिए रास्ता साफ, एडलवाइस ने किया ऐलानडॉलर के मुकाबले 92.37 के नए निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, RBI के हस्तक्षेप से कुछ हद तक सुधार
अन्य समाचार मोदी पर आजीवन प्रतिबंध का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया: शुक्ला
'

मोदी पर आजीवन प्रतिबंध का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया: शुक्ला

PTI

- September,25 2013 7:23 PM IST

शुक्ला ने कहा, यह सर्वसम्मत फैसला था। हरियाणा के अनिरूद्ध चौधरी ने इस मुद्दे को सबके समक्ष रखा जबकि ओडि़शा के रंजीब बिस्वाल ने इसका समर्थन किया। सभी ने आज बैठक में हिस्सा लिया और इसके पक्ष में मतदान किया। इसके विरोध में एक भी मत नहीं था।

मोदी पर आज बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। अनुशासन समिति ने उन्हें अनियमितता और अनुशासनहीनता के आठ आरोपों में दोषी पाया था।

बोर्ड के निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की आम सभा की विशेष बैठक में आधे घंटे से भी कम समय में 49 वर्षीय विवादास्पद प्रशासक को आजीवन प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया।

यह पूछने पर कि एन श्रीनिवासन बैठक की अध्यक्षता कैसे कर सकते हैं, शुक्ला ने कहा, कार्य समिति की पिछली बैठक में यह फैसला किया गया कि वह अध्यक्ष के रूप मंे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और इसलिए आज उन्होंने बैठक की अध्यक्षता की।

श्रीनिवासन ने पुष्टि की थी कि वह यहां 29 सितंबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में पुन: बोर्ड अध्यक्ष पद पर चुने जाने के लिए दावा पेश करेंगे।

श्रीनिवासन के पुन: चुनाव के बारे में पूछे जाने पर शुक्ला ने कहा, वार्षिक आम बैठक 29 सितंबर को है और नामांकन की अंतिम तारीख 28 सितंबर की शाम तक है। इसके बाद ही आपको पता चलेगा कि कौन मैदान में है और कौन नहीं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement