AIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूत
अन्य समाचार रशीद मसूद एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में दोषी, जा सकती है राज्यसभा की सदस्यता
'

रशीद मसूद एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में दोषी, जा सकती है राज्यसभा की सदस्यता

PTI

- September,19 2013 9:03 PM IST

1990 में वी पी सिंह सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे मसूद को केंद्रीय पूल से देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए त्रिपुरा को आवंटित एमबीबीएस सीटों पर धोखाधड़ी से अपात्र उम्मीदवारों को नामित करने का दोषी ठहराया गया है।

विशेष सीबीआई न्यायाधीश जे पी एस मलिक ने मसूद को आईपीसी की धाराओं 120-बी :आपराधिक षड्यंत्र:, 420 :धोखाधड़ी: और 486 :जालसाजी: तथा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया। हालांकि उन्हें आईपीसी की धारा 471 के तहत लगे आरोपों से बरी कर दिया गया जो फर्जी दस्तावेज को वास्तविक के तौर पर इस्तेमाल करने से जुड़ी है।

उच्चतम न्यायालय ने गत 1़0 जुलाई को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 8 की उपधारा 4 को निरस्त कर दिया था जिसके बाद किसी जनप्रतिनिधि को दोषी ठहराये जाने का यह पहला मामला है।

राज्यसभा में कांग्रेस के सदस्य और पार्टी की कार्यसमिति के सदस्य मसूद को जन प्रतिनिधित्व कानून के प्रावधानों के तहत अयोग्य करार दिया जा सकता है जो भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम, 1988 समेत अनेक कानूनों के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराये गये किसी जन प्रतिनिधि को अयोग्य करार देता है।

मसूद को सजा 1 अक्तूबर को सुनाई जाएगी। मसूद को जिन प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया है, उनमें सात साल तक की कैद की सजा दी जा सकती है।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट