LIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदी
अन्य समाचार किशोर बोर्ड के फैसले से संतुष्ट नहीं पीडि़त का परिवार
'

किशोर बोर्ड के फैसले से संतुष्ट नहीं पीडि़त का परिवार

PTI

- September,01 2013 4:33 AM IST

उन्हांेने फैसले के तुरंत बाद बोर्ड के बाहर संवाददाताओं से कहा, हम चाहते हैं कि उसे फांसी पर लटकाया जाए। हमारे साथ घृणित खेल खेला गया। हम अपील करेंगे।

पीडि़त की मां ने कहा, मैं फैसले से खुश नहीं हूं। इससे गलत संदेश जाएगा कि जघन्य अपराध करके भी किशोर छूट सकता है।

उन्होंने किशोर आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की।

पीडि़त के पिता ने कहा कि वे इस आदेश के खिलाफ उपरी अदालत में जाएंगे क्योंकि किशोर न्याय बोर्ड के फैसले ने कड़ी सजा दिलाने की उनकी आशाओं को झटका दिया।

निराश दिख रहे पीडि़त के पिता ने कहा कि भारत में लड़की के रूप में जन्म लेना अपराध है।

उन्होंने कहा, इसके बाद, मैं कह सकता हूं कि कन्या भू्रणहत्या सही है क्योंकि जो ऐसा करते हैं, उन्हें हमारे जैसे दर्द का अनुभव नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि बोर्ड ने उसे केवल तीन साल के कारावास की सजा दी लेकिन मैं एक चीज के बारे में आपको आश्वासन दे सकता हूं कि वह अपराधी बनेगा और इस बारे में समय बताएगा।

पीडि़त लड़की के छोटे भाई ने नाबालिग आरोपी को कम सजा पर निराशा जताई और कहा, मैंने उसका चेहरा देखा था, उसे कोई पश्चाताप या कोई शर्म नहीं है और उसके चेहरे पर कोई डर नहीं था।

उन्हांेने कहा कि उसे केवल तीन साल की सजा देना गलत है जबकि वह बलात्कार, लूटपाट और हत्या का दोषी है।

उन्होंने कहा कि 16 साल से अधिक के बच्चों को समझ होती है और वे जानते हैं कि क्या गलत है और क्या सही। वह किशोर सुधार गृह में भी हिंसक था। खबर है कि उसने अन्य कैदियों पर ब्लेड से हमला किया। मैं अपनी बहन को हर मिनट, हर सेकेंड मरते देखा है। मैं उपरी अदालत में गुहार लगाउंगा।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST