Business Standard
Advertisement
हेल्दी फूड पर ध्यान दे रहे लोग! जोमैटो पर पौष्टिक खाने की मांग बढ़कर 7.5% पहुंची, युवाओं में बढ़ रहा ट्रेंडब्रिक्स देशों के बीच अपनी मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर रहेगा जोर, डॉलर पर निर्भरता घटाने को लेकर भारत सतर्करक्षा खर्च में तेज बढ़ोतरी से भारत में 60 अरब डॉलर के अवसर, जेफरीज ने दो कंपनियों को दी ‘BUY’ रेटिंगIDBI Bank का शेयर एक दिन में 10.56% लुढ़का, फेयरफैक्स की बोली की खबर से निवेशक चिंतितशेयर बाजार में नए निवेशकों की एंट्री तेज, अगस्त में 33 लाख बढ़े डीमैट खाते; कुल संख्या 23 करोड़ पारगिफ्ट सिटी में बाजार के दुरुपयोग पर कसा शिकंजा, IFSCA ने जारी किए नए और सख्त इनसाइडर ट्रेडिंग नियमPSU बैंकों में बढ़ी कमजोरी, 12 में से 8 शेयर 200-DMA से नीचे; कई शेयर 52 हफ्ते के हाई से फिसलेनिजी बैंकों में भारी बिकवाली से निफ्टी 50 में 0.61% की गिरावट, ऑप्शन ट्रेडरों को बड़ा झटकाGDP की 7.8% ग्रोथ पर सवाल, क्या ली कछ्यांग सूचकांक से मिलेगी असली तस्वीर?टाटा और भारत का रहा है ऐतिहासिक जुड़ाव, लेकिन अभी ग्रुप के सामने मूल्यों की सबसे बड़ी परीक्षा
अन्य समाचार एनएचबी को 17,000 करोड़ रुपए रिण वितरण लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद
'

एनएचबी को 17,000 करोड़ रुपए रिण वितरण लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद

PTI

- December,09 2012 4:13 AM IST

एनएचबी ने आज कहा कि उसे अगले छह महीने में वित्तीय संस्थानों को 9,000 करोड़ रुपए तक के आवास रिण पर पुनर्वित सहायत उपलब्ध कराने की उम्मीद है। इससे उसके अगले साल जून तक 17,000 करोड़ रुपए का वितरण लक्ष्य हासिल कर लेने की उम्मीद है।

एनएचबी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर वी वर्मा ने नारेड्को सम्मेलन के मौके पर प्रेट्र से कहा अब तक हमने करीब 8,000 करोड़ रुपए का वितरण किया है। हमें भरोसा है कि हम अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पूरे वितरण लक्ष्य में से करीब 90 फीसद रिण 25 लाख से कम कीमत वाले घरों के लिए दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एनएचबी आम तौर पर आवास रिण कंपनियों के लिए रिण मुहैया कराती है जिसका उपयोग लोगों को आवास रिण देने और कम कीमत पर आवास रिण को प्रोत्साहन देने के लिए किया जाता है।

वर्मा ने कहा हम अलग-अलग दर पर रिण मुहैया कराते हैं और औसत ब्याज दर 9.25 फीसद है।

ग्रामीण आवास के संबंध में उन्होंने कहा हम ग्रामीण और कम आय वर्ग के लिए विशेष रियायत देते हैं। निम्न आय वर्ग :एलआईजी: के पांच लाख रुपये तक के घर के लिए ब्याज दर 8.5 फीसद है। हम एलआईजी के लिए 15 साल तक सुनिश्चित ब्याज दर मुहैया कराते हैं।

ग्रामीण आवास के लिए ब्याज दर आम दर से 0.5 फीसद कम है। इसलिए औसत दर यदि 9.25 फीसद है तो ग्रामीण क्षेत्र में यह 8.75 फीसद होगा।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement