Advertisement
संकट के बीच सरकार का बड़ा झटका: वाणिज्यिक सिलिंडर ₹993 महंगा, दिल्ली में कीमत ₹3,000 के पारVI को सरकार से बड़ी संजीवनी: AGR बकाये में 27% की कटौती, बैंकों से कर्ज मिलने का रास्ता साफसवालों के घेरे में एग्जिट पोल: पश्चिम बंगाल में सर्वे से क्यों पीछे हटी बड़ी एजेंसियां?ईरान का बड़ा कदम: अमेरिका को बातचीत के लिए भेजा नया प्रस्ताव, पाकिस्तान को सौंपी अपनी मांगेसोने की चमक पड़ी फीकी? तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के डर से सोना 1% टूटाभारी पड़े अरबों डॉलर के विदेशी अधिग्रहण: 10 में से 8 भारतीय कंपनियां शेयरधारकों को रिटर्न देने में फेलअप्रैल में जीएसटी का नया कीर्तिमान: ₹2.43 लाख करोड़ का रिकॉर्ड संग्रह, पर घरेलू खपत में दिखी नरमीचुनौतियों के बीच वित्त मंत्रालय का संकल्प: संकट के बावजूद पूरा होगा ₹12 लाख करोड़ का कैपेक्ससरकारी बैंकों में कम होगी सरकार की हिस्सेदारी! पूंजी जुटाने के लिए QIP और बॉन्ड का सहारारिकॉर्ड मार्च के बाद अप्रैल में थमी UPI की रफ्तार, लेनदेन का कुल मूल्य ₹29.03 लाख करोड़ रहा
अन्य समाचार रिकार्ड चूकने के बावजूद अपने प्रदर्शन से खुश हैं धवन
'

रिकार्ड चूकने के बावजूद अपने प्रदर्शन से खुश हैं धवन

PTI

- August,14 2013 2:24 PM IST

धवन ने बीसीसीआई टीवी से कहा , मुझे रिकार्ड का पता था और ये रन बनाकर अच्छा लगा।

धवन की 150 गेंद में 248 रन की पारी की मदद से भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए को 39 रन से हराकर त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना आस्ट्रेलिया ए से होगा ।

धवन ने कहा , मैं जब 44वें ओवर में आउट हुआ तब मुझे लगा कि यदि मैं आखिर तक बल्लेबाजी करता तो तिहरा शतक बना सकता था । इसके बावजूद मैं अपनी पारी से खुश हूं ।

उसने कहा , मेरे दिमाग में यह बात आई थी कि मैने दोहरा शतक जमाकर सचिन पाजी और वीरू पाजी के रिकार्ड की बराबरी कर ली है ।

पचास ओवरों के मैच में तेंदुलकर और सहवाग के बाद दोहरा शतक जमाने वाले वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए । धवन के 248 रन ए लिस्ट मैचों में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है । उनसे अधिक रन सिर्फ इंग्लैंड के एलेस्टेयर ब्राउन : 268 : ने बनाये हैं ।

धवन ने कहा कि कल की पारी खास थी । उसने कहा , मुझे इसमें ज्यादा मजा इसलिये भी आया क्योंकि दक्षिण अफ्रीका को उसकी धरती पर हराया । वह काफी मजबूत टीम है और अच्छा क्रिकेट खेलती है ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement