सुरक्षाकर्मियों ने पहले विहिप नेता राम विलास वेदांती को गिरफ्तार किया, जो अपना चेहरा ढंककर सरयू नदी के तट पर पहुंचने का प्रयास कर रहे थे।
वेदांती ने खुद को कंबल से ढंक रखा था और भगवा वस्त्र की जगह सफेद वस्त्र धारण कर रखा था लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पहचान लिया।
राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को उस वक्त पकड़ लिया गया जब उन्होंने अपने मंदिर से बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन उन्हें उसके परिसर में ही नजरबंद कर दिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, उनके काफी उम्रदराज होने के कारण हम उन्हें जेल नहीं भेज रहे हैं। उन्होंने हमारे साथ सहयोग किया इसलिए उन्हें अपने ही घर में नजरबंद रखा गया है और कहीं भी आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
सुबह 10 बजे के करीब विहिप नेता प्रवीण तोगडि़या अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सरयू नदी के तट पर आए लेकिन फैजाबाद के जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी और एसएसपी के बी सिंह के नेतृत्व वाले दल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तोगडि़या नदी के किनारे स्थित काले राम मंदिर में थे।
तोगडि़या के कुछ समर्थकों ने अधिकारियों पर हमला किया और इस घटना में फैजाबाद के जिलाधिकारी द्विवेदी घायल हो गए।