facebookmetapixel
Advertisement
FY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंदAI और मजबूत ग्रोथ से IT शेयर चमक सकते हैं, ब्रोकरेज ने इन 6 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहTata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेटराजस्थान की धूप से चलेंगी देश की फैक्ट्रियां! अदाणी को जापान से लंबी अवधि की फंडिंग2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदोGold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछलीAI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़ेमियाद बढ़ने से विदेशी आय और देर से रिटर्न भरने वालों को लाभ

ट्रंप का टैरिफ और निवेश के टिप्स: संदीप नायक से समझिए शेयर बाजार का गुणा-गणित

Advertisement

संदीप नायक ने बताया कि ट्रंप के शुल्कों का पूरा असर अभी बाजारों में नहीं दिख रहा है और यह अगली तिमाही में ही यह स्पष्ट होगा।

Last Updated- April 08, 2025 | 10:07 PM IST
Sandeep Nayak
सेंट्रम ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी संदीप नायक

अब जबकि बाजार नए वित्त वर्ष के लिहाज से तैयार हो रहा है तो सेंट्रम ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी संदीप नायक ने पुनीत वाधवा को ईमेल पर बाजार के बारे में अपना नजरिया बताया। उन्होंने बताया कि कैसे ट्रंप के शुल्कों का पूरा असर अभी बाजारों में नहीं दिख रहा है और यह अगली तिमाही में ही यह स्पष्ट होगा कि किन सेक्टरों और देशों पर इसका असर हुआ है। मुख्य अंशः

वित्त वर्ष 2026 में भारतीय शेयर बाजार के प्रति आपका क्या नजरिया है?

भारतीय शेयर बाजार के लिए नजरिया रचनात्मक है। वित्त वर्ष 2026 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि करीब 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है और आम सहमति के अनुमानों के आधार पर कहों तो वित्त वर्ष 2026 में निफ्टी की आय में करीब 10 फीसदी वृद्धि होगी। निफ्टी का मूल्यांकन 20 गुना से नीचे है जो अपने दीर्घावधि औसत से थोड़ा ही कम है। मगर मुख्य स्तर पर बाजार उचित मूल्य वाला दिख रहा है। आने वाले साल में बेहतर प्रदर्शन के लिए दो दृष्टिकोण महत्त्वपूर्ण होंगे। पहला, भारती अर्थव्यवस्था के वृद्धि वाले क्षेत्रों में निचले स्तर वाले  शेयरों का चयन और दूसरा, अस्थिरता और गिरावट के दौरों का फायदा उठाते हुए बुनियादी रूप से ऐसे मजबूत शेयरों को जोड़ना, जिनकी कीमतों में गिरावट का कंपनी के फंडामेंटल्स में कोई असर नहीं हुआ है। 

घरेलू कारण काफी हद तक शामिल कर लिए गए हैं। मगर ट्रंप के शुल्कों का असर क्या होगा यह अभी साफ नहीं नजर आया है और इसका पूरा असर अगली तिमाही में ही पता चलेगा।

शुल्कों और जवाबी शुल्कों पर अमेरिकी राष्ट्रपति के रुख को देखते हुए यह कहना जल्दबाजी होगी कि सबसे बुरा दौर अब खत्म हो गया है। मगर ऐसे व्यवधान कुछ समय ही रहने की संभावना है और इन्हें इक्विटी पोर्टफोलियो को मजबूत करने के मौके के तौर पर भी देखा जा सकता है।

बाजारों को जोखिम वैश्विक घटनाओं से जोखिम ज्यादा है या स्थानीय कारणों से?

भारत की वृद्धि के नजरिये में सुधार हुआ है, जिसे वस्तु एवं सेवा कर संग्रह, ईंधन की खपत और पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स के आंकड़ों जैसे उच्च फ्रीक्वेंसी वाले संकेतकों से मदद मिली है और ये सब सकारात्मक हैं। लेकिन शुल्कों के कारण वैश्विक बाधाएं परेशानीदायक हैं। इस अनिश्चित नए सामान्य के साथ समायोजित होने तक बाजार में सावधानी बरती जानी चाहिए। लार्जकैप शेयरों में निवेश करना सुरक्षित दांव है। इक्विटी में उतार-चढ़ाव की संभावना है, ऐसे में बड़ा सवाल है कि कोई इस अस्थिरता का इस्तेमाल कैसे उन दमदार कंपनियों के शेयर को हासिल करने के लिए कर सकता है जिनके भाव बाजार के कमजोर माहौल के कारण गिरे हैं न कि उनकी कारोबारी संभावनाएं खराब होने से गिरे हैं। 

आपके हिसाब से खुदरा और संस्थागत निवेशक अगले वर्ष में किन सेक्टरों और शेयरों पर ध्यान देंगे?

वैश्विक अनिश्चितताओं से अछूते रहे घरेलू उपभोग को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। बजट में आमलोगों को कर राहत उपायों के कारण स्टेपल और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों को अगले साल या उसके आगे मांग बढ़ने का फायदा मिलने की उम्मीद है और यह गति वित्त वर्ष 2026-27 में भी बरकरार रह सकती है।

अगले दो वर्षों के लिए 6.5 फीसदी की अनुमानित वृद्धि और एक बढ़ती अर्थव्यवस्था में मजबूत ऋण वृद्धि की पृष्ठभूमि में वित्तीय क्षेत्र आकर्षक दिख रहा है। वित्त वर्ष 26 में ब्याज दरों में गिरावट की उम्मीद है। कम दर बैंकों के शुद्ध ब्याज मार्जिन को प्रभावित करेगी, विशेष रूप से उन बैंकों के जिनके पास फिक्स्ड दर वाले ऋणों का अनुपात कम है। भारत का स्वास्थ्य देखभाल सेक्टर भी अच्छा है।

Advertisement
First Published - April 8, 2025 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement