facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Closing Bell: सेंसेक्स 638 अंक उछला, निफ्टी 26,172 पर; मेटल और आईटी शेयरों में तेजी

BSE पर ट्रेंट, इंफोसिस और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे, जबकि SBI, कोटक महिंद्रा बैंक और L&T बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव डालने वाले शेयर रहे

Last Updated- December 22, 2025 | 3:55 PM IST
Stock market
Representative Image

Closing Bell: छुट्टियों के कारण छोटे सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार पॉजिटव रुख के साथ कारोबार कर रहे थे और ग्लोबल बाजार के मिले-जुले संकेतों के बावजूद शुक्रवार की बढ़त जारी रही। सोमवार को आईटी और मेटल शेयरों में खरीदारी के कारण तेजी देखने को मिली।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 216 अंक की बढ़त के साथ 85,145.90 पर खुला। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 85,601.33 के हाई और 85,145.86 के लो रेंज में ट्रेड किया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 638.12 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त लेकर 85,567.48 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह, निफ्टी50 इंडेक्स बढ़त के साथ 26,055.85 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 26,180.70 के हाई और 26,047.80 के लो रेंज में ट्रेड किया। कारोबार के अंत में निफ्टी50 206 अंक यानी 0.79 फीसदी चढ़कर26,172 अंक पर बंद हुआ।

बाजार के टॉप गेनर्स और लूजर्स

BSE पर ट्रेंट, इंफोसिस और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे, जबकि एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और लार्सन एंड टुब्रो बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव डालने वाले शेयर रहे।

NSE पर ट्रेंट, श्रीराम फाइनेंस और विप्रो सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि एचडीएफसी लाइफ, टाटा कंज्यूमर और एसबीआई सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर रहे।

व्यापक बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.17 फीसदी उछला, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.84 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

Also Read: ऑटो सेक्टर में पैसा लगाने का मौका? मोतीलाल ओसवाल ने चुने 3 बड़े स्टॉक

सेक्टोरल आधार पर निफ्टी आईटी सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स रहा, जो 2.06 फीसदी चढ़ा। इसके बाद मेटल सेक्टर में 1.41 फीसदी की तेजी रही। वहीं, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स एकमात्र सेक्टोरल इंडेक्स रहा, जिसमें 0.16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

IPO अपडेट

मेनबोर्ड IPO में Gujarat Kidney का पब्लिक सब्सक्रिप्शन सोमवार से खुल रहा है। SME प्लेटफॉर्म पर EPW India, Dachepalli Publishers, Shyam Dhani Industries, Sundrex Oil Company की बोली भी खुलने वाली है। इसके अलावा Neptune Logitek BSE SME प्लेटफॉर्म पर अपनी डेब्यू कर रहा है।

First Published - December 22, 2025 | 8:34 AM IST

संबंधित पोस्ट