facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Stock Market: क्या बाजारों पर रहेगा ऊंची मुद्रास्फीति का है असर

विश्लेषकों का मानना है कि मुद्रास्फीति अनुमानों में वृद्धि का मतलब है कि केंद्रीय बैंक बाजार के अनुमान की तुलना में ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकता है।

Last Updated- August 10, 2023 | 9:54 PM IST
Share Market Live

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा मुद्रास्फीति का अनुमान बढ़ाए जाने से बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी है। सेंसेक्स दिन के कारोबार में 400 अंक या 0.7 प्रतिशत गिर गया था। विश्लेषकों का मानना है कि मुद्रास्फीति अनुमानों में वृद्धि का मतलब है कि केंद्रीय बैंक बाजार के अनुमान की तुलना में ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकता है। इससे बाजार धारणा प्रभावित हो सकती है।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी)’ ने दरों पर अपना रुख बाजार अनुमान के अनुरूप बनाए रखा है। बड़ा बदलाव वित्त वर्ष 2024 के सीपीआई मुद्रास्फीति अनुमान में किया गया है। इसे 5.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.4 प्रतिशत किया गया है।

दर कटौती की उम्मीद वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही तक

इसका मतलब है कि ऊंची नीतिगत दरें लंबे समय तक बनी रहेंगी, इसलिए दर कटौती की उम्मीद वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में ही की जा सकती है।

आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा में वित्त वर्ष 2024 के लिए अपने मुद्रास्फीति अनुमान को पूर्व के 5.1 प्रतिशत से संशोधित कर 5.4 प्रतिशत कर दिया है। वित्त वर्ष 2024 की दूसरी और तीसरी तिमाहियों के लिए अनुमान हालांकि बढ़ाकर 6.2 प्रतिशत (पिछला 5.4 प्रतिशत) और 5.7 प्रतिशत (पिछला 5.4 प्रतिशत) कर दिया गया है।

अल्फानीति फिनटेक के सह-संस्थापक एवं निदेशक यू आर भट का मानना है कि अल्पावधि में, ऊंची मुद्रास्फीति का अनुमान बाजारों के लिए नया ‘नॉर्मल’ होगा।

भट ने कहा, ‘बाजार मुद्रास्फीति और वृद्धि के अनुमानों पर पहले ही प्रतिक्रिया दिखा चुके हैं। इसका काफी असर अब कीमत/स्तरों में दिखा है और यह अब ‘न्यू नॉर्मल’ सा लग रहा है। जब तक हमारे पास वैश्विक और घरेलू अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन के संदर्भ में नए आंकड़े उपलब्ध नहीं होते, तब तक बाजारों द्वारा उपलब्ध मौजूदा अनुमानों पर ध्यान दिए जाने और उसी के अनुसार आगे बढ़ने की संभावना है। अब मुझे बाजारों में किसी बड़ी गिरावट के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।’

First Published - August 10, 2023 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट