facebookmetapixel
Advertisement
प्याज खरीद के नियम तो बदले पर किसान खुश नहीं, मांग: असली समस्या मिल रहे कम दाम से, उसे बढ़ाना जरूरीAnnuity Plan खरीदने का कर रहे हैं विचार? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और छिपे हुए सभी रिस्क550% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर से जुड़ी मशहूर कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमहंगाई की मार! रसोई गैस ₹29 और महंगी, दिल्ली में अब 942 रुपये का हुआ घरेलू LPG सिलेंडरग्लोबल क्राइसिस के बीच PM ने आर्थिक सलाहकारों संग की हाई-लेवल बैठक, संकट के बीच इकोनॉमी बचाने पर चर्चाGoogle ने गुरुग्राम में ली 6.17 लाख वर्ग फुट जगह, 5 साल का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश!15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आया टीम इंडिया से बुलावा, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड!सेमीकंडक्टर संकट होगा दूर! FY2035 तक अपनी आधी जरूरतें खुद पूरी करेगा भारत, प्रोडक्शन इसी साल से शुरू1 के बदले मिलेंगे 5 शेयर! IT और AI सेक्टर से जुड़ी नामी कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्सBonus Stocks: अगले हफ्ते बरसेंगे फ्री शेयर, ये 2 कंपनियां देने जा रही हैं बंपर बोनस; नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

आरकैप के लिए दूसरे दौर की बोली मंजूर

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 12:01 PM IST
Reliance Capital's acquisition will be completed by the end of January, Hinduja Group will spend Rs 9,861 crore जनवरी के अंत तक पूरा होगा रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण, हिंदुजा ग्रुप खर्च करेगी 9,861 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय कंपनी कानून अपील पंचाट (एनसीएलएटी) ने आज दिवालिया वित्तीय सेवा फर्म रिलायंस कैपिटल के लिए बोली लगाने के एक और दौर की अनुमति प्रदान की। इस आदेश से भारतीय ऋणदाताओं को दो बोलीदाताओं – हिंदुजा समूह और अहमदाबाद के टॉरंट समूह से बेहतर प्रस्ताव प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

कानून क्षेत्र के एक सूत्र ने कहा कि टॉरंट समूह इस आदेश सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दे सकता है।

एनसीएलएटी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सीओसी की व्यावसायिक समझ सर्वोपरि है और इसलिए वह एनसीएलटी के आदेश को खारिज कर रहा है।

कंपनी के लिए 8,640 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ सबसे बड़े बोलीदाता के रूप में सामने आने के बाद टॉरंट ने दूसरे दौर की नीलामी को रोकने के लिए एनसीएलटी में अपील की थी। नीलामी बंद होने के बाद हिंदुजा ने 9,000 करोड़ रुपये की पेशकश की थी।

टोरेंट ने एनसीएलएटी में तर्क दिया कि आईबीसी का उद्देश्य अधिकतम मूल्य हासिल करने की आड़ में सीओसी द्वारा आयोजित लंबी बातचीत को रोकना और अवांछित बोलियों तथा मुकदमेबाजी के कारण होने वाली अनावश्यक देर को कम करना था।

दूसरी ओर रिलायंस कैपिटल के ऋणदाताओं ने एनसीएलएटी के समक्ष कहा है कि सीओसी को कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) में सबसे अच्छे मूल्य की तलाश से रोका जा रहा है और राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (एनसीएलटी) ने ऐसे स्तर पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर कार्य किया है, जब हस्ताक्षरित योजनाओं को भी सीओसी के समक्ष विचार के लिए नहीं रखा गया था।

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 12:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement