facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलान

अब PG और हॉस्टल के किराए पर भी लगेगा GST, जानिए कितनी होगी दर

Advertisement

एकेएम ग्लोबल के साझेदार संदीप सहगल ने कहा कि एएआर के फैसले से आतिथ्य क्षेत्र पर लागू जीएसटी की सूक्ष्म जटिलता उजागर होती है।

Last Updated- July 27, 2023 | 11:04 PM IST
Bogus firms

पेइंग गेस्ट (PG) और होस्टल के किराए पर 12 प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगेगा। कर्नाटक के अग्रिम निर्णय प्राधिकरण (एएआर) ने श्री साईं लक्जरी स्टे एलएलपी के मामले में स्पष्ट किया कि केवल रहने के लिए इस्तेमाल होने वाले आवास का किराया ही जीएसटी से छूट के योग्य है।

कुछ समय पहले तक आवास में रहने और एक दिन के 1000 रुपये से कम के किराए वाले होटल, धर्मशाला या गेस्ट हाउस पर कोई जीएसटी नहीं था। सरकार ने 13 जुलाई, 2002 को अधिसूचना जारी कर एक दिन के 1000 रुपये से कम के होटलों और गेस्ट हाउसों की जीएसटी में मिली छूट समाप्त कर दी थी। यह अधिसूचना इस साल 18 जुलाई से लागू हुई थी।

श्रीसाईं कर्नाटक में पीजी और होस्टल का विकास व प्रबंधन करता है। उसने तर्क दिया कि इन स्थानों का इस्तेमाल रहने के लिए किया जाता है। लिहाजा कोई जीएसटी नहीं लगना चाहिए।

एएआर ने पाया कि याचिकाकर्ता किराए पर रहने वाले स्थान को लेता है। कंपनी एक कमरे में जितने भी लोग रहते हैं उनसे किराया वसूल करती है। एएआर ने पाया कि अनजान लोग एक कमरे में रहते हैं।

याचिकाकर्ता ने स्वीकार किया कि जिन लोगों को रहने का स्थान दिया जाता है, उन्हें व्यक्तिगत रूप से खाना बनाने की सुविधा नहीं मुहैया करवाई जाती है। खाना बनाने की इजाजत भी नहीं दी जाती है। लिहाजा एएआर ने स्पष्ट किया कि यह स्थायी आवास नहीं है।

कर के विशेषज्ञों का अनुमान है कि एएआर का यह आदेश अन्य राज्यों पर भी लागू होने की स्थिति में पीजी और होस्टल को व्यक्तिगत तौर पर खाना बनाने की सुविधा नहीं मुहैया करवाने और एक कमरे को अनजान पक्षों को देने की स्थिति में 12 प्रतिशत जीएसटी अदा करना पड़ सकता है।

एकेएम ग्लोबल के साझेदार संदीप सहगल ने कहा कि एएआर के फैसले से आतिथ्य क्षेत्र पर लागू जीएसटी की सूक्ष्म जटिलता उजागर होती है।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement