facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

कारोबार वृद्धि और अधिग्रहण के लिए 3,500 करोड़ रुपये जुटाएगी Nirma

Advertisement

कंपनी ने अपने कारोबार में विविधता लाने के लिए ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज (जीएलएसएल) का अधिग्रहण करने की पेशकश की है।

Last Updated- December 18, 2023 | 9:44 PM IST
indian currency

डिटर्जेंट, साबुन और रसायनों का निर्माण करने वाली कंपनी निरमा लिमिटेड (Nirma Limited) अधिग्रहण सहित कारोबार वृद्धि के लिए रकम जुटाने के वास्ते गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के जरिये 3,500 करोड़ रुपये तक की राशि जुटाने की योजना बना रही है।

कंपनी ने अपने कारोबार में विविधता लाने के लिए ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज (जीएलएसएल) का अधिग्रहण करने की पेशकश की है। अधिग्रहण के लिए रकम का इंतजाम मुख्य रूप से ऋण के जरिये किए जाने की संभावना है।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने निरमा के प्रस्तावित एनसीडी इश्यू को ‘एए’ रेटिंग प्रदान की है और कंपनी की मौजूदा बैंक सुविधाओं तथा ऋण साधनों पर रेटिंग बरकरार रखी है। रेटिंग एजेंसी ने बयान में कहा है कि यह अधिग्रहण पहले की अपेक्षित समयसीमा यानी वित्त वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में पूरा होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement