facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

बाजार हलचल: प्रतिरोध स्तर तोड़ने को तैयार Nifty

Advertisement

अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी के बीच बाजार में लगातार कई दिन तेजी दर्ज की गई। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल 4.6 प्रतिशत से नीचे चला गया।

Last Updated- November 05, 2023 | 10:15 PM IST
Nifty 50

अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों से बाजार को मजबूती मिलने की उम्मीद है। पिछले बुधवार के 18,974 के निचले स्तर से निफ्टी-50 सूचकांक 257 अंक या 1.4 प्रतिशत सुधर चुका है।

अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी के बीच बाजार में लगातार कई दिन तेजी दर्ज की गई। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल 4.6 प्रतिशत से नीचे चला गया। सूचकांक शुक्रवार को 19,230 पर बंद हुआ। तकनीकी विश्लेषकों का मानना है कि अन्य 200 अंक की तेजी बाजार में मंदी की पकड़ कमजोर बना सकती है।

स्वास्तिक इन्वेस्टमार्ट में शोध प्रमुख संतोष मीना का कहना है, ‘बाजार को 19,330, 19,440 और 19,550 पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। यदि निफ्टी 19,550 को पार करता है तो माना जा सकता है कि गिरावट का दौर थम गया है।’

तीन शेयरों का खत्म हो रहा लॉक-इन

मैनकाइंड फार्मा, एसबीएफसी फाइनैंस और फ्यूजन माइक्रो फाइनैंस के शेयरों में हलचल बढ़ सकती है, क्योंकि इनके आईपीओ से संबंधित लॉक-इन अवधि खत्म हो रही है। मैनकाइंड और फ्यूजन के लिए एक वर्ष की शेयर लॉक-इन अवधि जबकि एसबीएफसी के एंकर निवेशकों के लिए 90 दिन की लॉक-इन अवधि अब समाप्त हो रही है।

मैनकाइंड में निर्गम भाव के मुकाबले 65 प्रतिशत की तेजी आई है जबकि एसबीएफसी में लगभग 44 प्रतिशत इजाफा हुआ है। ऐहितासिक तौर पर लॉक-इन अवधि समाप्त होने के बाद शेयरों (खासकर निजी इक्विटी समर्थित कंपनियों) में दबाव देखा जाता है।

प्रोटियन व ईएसएएफ का जीएमपी

प्रोटियन ईगॉव टेक्नोलॉजीज और ईएसएएफ स्मॉल फाइनैंस बैंक पर जीएमपी इस समय 22 प्रतिशत और 33 प्रतिशत पर है। निवेश बैंकरों का मानना है कि व्यवसायों की खास प्रवृत्ति की वजह से दोनों आईपीओ सेकंडरी बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

ईएसएएफ के 460 करोड़ रुपये के आईपीओ को पहले दिन 1.7 गुना आवेदन मिले जबकि प्रोटियन ने एंकर निवेशकों से 144 करोड़ रुपये जुटाए। ईएसएएफ का आईपीओ मंगलवार को बंद हो रहा है। प्रोटियन का मूल्यांकन 3,200 करोड़ रुपये है और उसका आईपीओ बुधवार को बंद होगा।

Advertisement
First Published - November 5, 2023 | 9:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement