facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

Continuum Green Energy को मॉर्गन स्टैनली का सहारा

Advertisement

भारत की अक्षय ऊर्जा उत्पादक कन्टिनुअम पर अब मुद्रा का कम जोखिम होगा, जिसकी वजह प्रस्तावित बॉन्ड के लिए हेजिंग कम आक्रामक होना है।

Last Updated- August 14, 2023 | 10:41 PM IST
JPMorgan

मॉर्गन स्टैनली इन्फ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स ने भारतीय अक्षय ऊर्जा कंपनी कन्टिनुअम ग्रीन एनर्जी की उस योजना को सहारा दिया है, जिसके तहत वह फ्लोटिंग दर वाले 40 करोड़ डॉलर के बॉन्ड को तय दर वाली प्रतिभूतियों में बदलेगी ताकि ब्याज दर का जोखिम समाप्त हो और मुद्रा के जोखिम में कमी आए।

मौजूदा स्तर से फंडिंग की कम लागत के बावजूद ब्याज के मद में बचत काफी कम होगी। इसकी वजह बड़ी रकम की प्रतिभूतियां जारी करने का प्रस्ताव है।
रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड ऐंड पुअर्स के मुताबिक, अब कन्टिनुअम को ब्याज दर के जोखिम का सामना नहीं करना होगा या सुरक्षित ओवरनाइट फाइनैंसिंग की दरों में बदलाव से उसे परेशानी नहीं होगी।

एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कन्टिनुअम को बी प्लस लॉन्ग टर्म इश्युअर क्रेडिट रेटिंग दी

14 अगस्त, 2023 को एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कन्टिनुअम को बी प्लस लॉन्ग टर्म इश्युअर क्रेडिट रेटिंग दी है। साथ ही वरिष्ठ सुरक्षित नोट्स को बी प्लस की लंबी अवधि की रेटिंग मिली है, जिसे कन्टिनुअम एनर्जी ऑरा पीटीई की तरफ से जारी करने का प्रस्ताव है।

भारत की अक्षय ऊर्जा उत्पादक कन्टिनुअम पर अब मुद्रा का कम जोखिम होगा, जिसकी वजह प्रस्तावित बॉन्ड के लिए हेजिंग कम आक्रामक होना है। कंपनी अपने प्रस्तावित नोट्स के लिए कॉस करेंसी एक्सपोजर की पूरी हेजिंग का इरादा रखती है जबकि मौजूदा समय में उसने पूरी अवधि के बजाय कम अवधि के लिए हेजिंग की है। कन्टिनुअम कॉल स्प्रेड ऑप्शन स्ट्रक्चर के जरिये हेजिंग करेगी, जो भारत की ज्यादातर अक्षय ऊर्जा कंपनियों जैसी है।

ग्रीन एनर्जी कंपनियों को कम भीड़भाड़ वाले व ज्यादा लाभकारी वाणिज्यिक व औद्योगिक ऊर्जा बाजार में अलग स्थिति का फायदा मिलता है और प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले रिसीवेबल्स का संग्रह तेजी से होता है। एजेंसी ने कहा, हालांकि कन्टिनुअम का छोटे स्तर पर कारोबार और परियोजना में सीमित विविधता व उच्च लिवरेज उसकी क्रेडिट प्रोफाइल को अवरोधित करता है।

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement