facebookmetapixel
Advertisement
Caliber Mining IPO Listing: 18% प्रीमियम पर कैलिबर माइनिंग की बाजार में एंट्री, निवेशकों को हर लॉट पर ₹2800 का फायदामहंगा क्रूड, फिर भी Reliance की होगी तगड़ी कमाई? ब्रोकरेज ने दिया 22% अपसाइड का टारगेटAirtel का बड़ा दांव! London Stock Exchange पर लिस्ट होगी Airtel Money, खुलेंगे वैश्विक निवेश के नए रास्तेसिगरेट पर टैक्स बढ़ने के बाद ITC का बड़ा दांव! अवैध कारोबार रोकने के लिए बदल रही पूरी रणनीतित्योहारी सीजन में Mercedes-Benz का बड़ा दांव! 2,000 ऑर्डर पहले से बुक, रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीदBPCL और HPCL में किसकी हालत ज्यादा खराब? घाटे, कर्ज और ब्रोकरेज की राय से समझिए पूरा हिसाबSona Comstar का बड़ा प्लान! अगले 10 साल में 10 गुना कारोबार बढ़ाने की तैयारी, Robotics और AI पर बड़ा दांवजगन्नाथ मंदिर की 60 हजार एकड़ जमीन वापस लेगी ओडिशा सरकारकिसानों की कमाई बढ़ाने के लिए खेती से बाहर भी रोजगार जरूरीपश्चिम एशिया संकट पर जयशंकर का बड़ा संदेश, बातचीत से ही निकलेगा समाधान

मल्लिकार्जुन खरगे ने बनाई कांग्रेस कार्यसमिति

Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर घोषित 39 सदस्यीय कांग्रेस कार्यसमिति में असम से लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई भी हैं।

Last Updated- August 24, 2023 | 5:53 PM IST
Karnataka poll

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) का पुनर्गठन किया। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ तीन वर्षों से टकराव में रहे सचिन पायलट और अपने खिलाफ पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को भी इसमें शामिल किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर घोषित 39 सदस्यीय कांग्रेस कार्यसमिति में असम से लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई भी हैं। उन्होंने संसद के मॉनसून सत्र में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसके अलावा कार्यसमिति में बंगाल की नेत्री दीपा दास मुंशी और राज्यसभा सदस्य और खरगे के सहयोगी रहे सैयद नसीर हुसैन भी हैं।

कांग्रेस की पुनर्गठित कार्यसमिति में जी23 गुट के आनंद शर्मा और मुकुल वासनिक को भी जगह दी गई है। लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी स्थायी आमंत्रित हैं। कार्यसमिति के सदस्यों की सूची में दिलचस्प नाम पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय और छत्तीसगढ़ के मंत्री ताम्रध्वज साहू का है। खरगे को छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित पार्टी की राज्य इकाइयों में चल रहे मतभेदों को सुलझाने का श्रेय दिया गया है और यह सूची इसकी गवाही दे रही है।

कार्यसमिति सदस्यों की सूची राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के कारण महत्त्वपूर्ण है। पुनर्गठित कार्यसमिति में 39 सामान्य सदस्यों के अलावा 32 स्थायी आमंत्रित एवं राज्य प्रभारी तथा 13 विशेष आमंत्रित एवं पदेन सदस्य होंगे।

खरगे ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के दस महीने और पार्टी के रायपुर सम्मेलन के छह महीने बाद कांग्रेस कार्यसमिति को पुनर्गठित करने की घोषणा की है। रायपुर सम्मेलन में उन्हें नई कांग्रेस कार्यसमिति गठित करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
हालांकि, सम्मेलन में कांग्रेस कार्यसमिति में युवाओं, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव दिया था। 39 सदस्यीय कार्यसमिति में सिर्फ छह महिलाएं- सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दासमुंशी और कुमारी शैलजा हैं। पायलट और गोगोई दोनों की उम्र 50 वर्ष से कम है।

स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्यों में नौ और महिलाएं हैं। इनमें मीनाक्षी नटराजन, सुप्रिया श्रीनेत, अलका लांबा और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे शामिल हैं। 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों में दीपेंद्र सिंह हुड्डा स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं और कन्हैया कुमार को प्रभारी के रूप में जगह मिली है। पवन खेड़ा और गुरदीप सप्पल आमंत्रितों और प्रभारियों की सूची में कुछ नए नाम हैं।

पुरानी समिति के कई सदस्य भी नई 39 सदस्यीय कार्यसमिति का हिस्सा हैं। इनमें पी चिदंबरम, जयराम रमेश, एके एंटनी, अशोक चव्हाण, दिग्विजय सिंह और अभिषेक मनु सिंघवी शामिल हैं। थरूर, पायलट और तिवारी समेत कई अन्य नए सदस्यों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कांग्रेस अध्यक्ष और गांधी परिवार को धन्यवाद दिया। पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया और राहुल गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह कार्यसमिति के स्थायी सदस्य हैं।

Advertisement
First Published - August 20, 2023 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement