facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

इंडिया ग्रिड ट्रस्ट जुटाएगी 27.5 अरब रुपये

Advertisement

क्रिसिल रेटिंग्स ने इंडिया ग्रिड के 1,250 करोड़ रुपये के नान कनवर्टेबल डिबेंचर्स (एनसीडी) की रेटिंग एएए स्थिर रखी है।

Last Updated- July 23, 2023 | 10:48 PM IST
'Hybrid' mutual fund schemes receive Rs 14,000 crore inflows in June quarter

वैश्विक निवेश फर्म केकेआर समर्थित इंडिया ग्रिड ट्रस्ट (Indigrid) ने डिबेंटर के माध्यम से 1,250 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इसका इस्तेमाल पुराना कर्ज चुकाने और अधिग्रहण में होगा।

इंडिया ग्रिड बिजली पारेषण व बिजली उत्पादन संबंधी संपत्तियों का प्रबंधन करती है। यह ऋण और प्रबंधन के तहत संपत्ति का अनुपात कम करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये तक इक्विटी से जुटाएगी। इसके माध्यम से इंडिया ग्रिड विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन के लिए अनुपात 65 प्रतिशत से घटाकर 60 प्रतिशत करना चाहती है।

मई 2023 में इंडिया ग्रिड ने इन्वेस्टमेंच मैनेजर और प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ विरेसेंट रिन्यूएबल एनर्जी ट्रस्ट (वीआरईटी) के 100 प्रतिशत अधिग्रहण की घोषणा की थी। यह सौदा 4,000 करोड़ रुपये का होने की संभावना है, जो नियामकीय मंजूरियों और बंदी के समायोजन पर निर्भर होगा।

क्रिसिल रेटिंग्स ने इंडिया ग्रिड के 1,250 करोड़ रुपये के नान कनवर्टेबल डिबेंचर्स (एनसीडी) की रेटिंग एएए स्थिर रखी है। यह बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट (इनविट) है।

रेटिंग से इस ट्रस्ट के स्थिर राजस्व का पता चलता है। इस इकाई का पारेषण लाइन के रखरखाव का बहुत शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है, जो 35 साल के पारेषण सेवा समझौते (टीएसए) से ज्यादा है।

Advertisement
First Published - July 23, 2023 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement