facebookmetapixel
Advertisement
₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतStock Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त चाल, केमिकल इंडेक्स 1% लुढ़का

PC विनिर्माताओं को राहत के आसार! नई पंजीकरण व्यवस्था पर विचार कर रही सरकार

Advertisement

फिलहाल भारतीय पीसी बाजार के एक-तिहाई से भी कम उपकरण देश में असेंबल किए जाते हैं। देश के लगभग 80 प्रतिशत लैपटॉप आयात किए जाते हैं और उनमें से ज्यादातर चीन के रहत हैं।

Last Updated- September 13, 2023 | 10:31 PM IST
Tamil Nadu laptop scheme

एचपी, डेल, लेनोवो और ऐपल जैसे मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) ने मंगलवार को उस वक्त राहत की सांस ली, जब सरकार ने कहा कि वह कोटा और लाइसेंसिंग आवश्यकताओं के बिना पर्सनल कंप्यूटर के आयात के लिए नई पंजीकरण व्यवस्था पर विचार कर रही है।

विश्लेषकों का कहना है कि इस नई पंजीकरण व्यवस्था का यह मतलब भी होगा कि त्योहारी सीजन की बिक्री पर असर नहीं होगा। आयात प्रतिबंध कम होने की वजह से यह सुनिश्चित होगा कि आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी। फिर भी अनिश्चितता के कारण कंपनियां दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।

अधिकारियों ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में सरकार आयात प्रबंधन प्रणाली के तहत उपकरणों के स्रोत और मूल्य की ही निगरानी करेगी। कोटा और अन्य अनुपालन आवश्यकताएं अगले वित्त वर्ष से लागू होंगी। एक पीसी विनिर्माता के अधिकारी ने कहा कि फिलहाल आयात सुचारू रूप से चल रहा है और अगर नई पंजीकरण व्यवस्था शुरू होती है, तो यह इसी तरह जारी रहेगा। इस कदम ने हमें कुछ राहत प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि अलबत्ता अब भी काफी अनिश्चितता है। इस बारे में अब भी बातचीत चल है और इस संबंध में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि इसे कब लागू किया जाएगा।

इस घटनाक्रम ने पीसी विनिर्माताओं को बहु-अपेक्षित राहत प्रदान की है, जो लंबे समय से विवादास्पद आयात प्रतिबंधों का विरोध कर रहे हैं।
3 अगस्त को एक आधिकारिक अधिसूचना में सरकार ने घोषणा की थी कि लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर का आयात तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसका मकसद चीनी आयात पर अंकुश लगाना और स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देना था।

कड़े विरोध के बाद इस साल यह समय सीमा बढ़ाकर 1 नवंबर कर दी गई। बाजार अनुसंधान फर्म काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसंधान निदेशक तरुण पाठक ने कहा कि यह विस्तार अपेक्षित था। इससे कंपनियों को भारत में अपने परिचालन का स्थानीयकरण करने के लिए कुछ समय मिलेगा, चाहे वह पुर्जे हासिल करने का मामला हो या असेंबली का।

बाजार अनुसंधान फर्म टेकार्क के संस्थापक और मुख्य विश्लेषक एफ कावूसा इसे उपभोक्ताओं के लिए भी जीत के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की छूट दी जानी उपभोक्ता के हित में। अन्यथा कंपनियां जमाखोरी का सहारा लेतीं और उपकरणों को बहुत ज्यादा दामों पर बेचतीं। लोगों को भी पुराने उपकरण मिलते, जो उन्हें महंगे दामों पर बेचे जाते।

फिलहाल भारतीय पीसी बाजार के एक-तिहाई से भी कम उपकरण देश में असेंबल किए जाते हैं। देश के लगभग 80 प्रतिशत लैपटॉप आयात किए जाते हैं और उनमें से ज्यादातर चीन के रहत हैं।

एक ओईएम के अधिकारी ने कहा कि सरकार ने अपने लिए खुद एक गड्ढा खोद लिया है और अब वे इससे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें इस बात का एहसास हुआ है कि नवंबर में समयसीमा तय करने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। कंपनियों के लिए इतने कम समय में अपनी विनिर्माण इकाइयों को भारत में स्थानांतरित करना व्यावहारिक नहीं है।

Advertisement
First Published - September 13, 2023 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement