facebookmetapixel
Advertisement
कृति सैनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर विवाद, आभूषण ब्रांड जीवा ने हटायानेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 95 की मौत; 133 भारतीयों समेत 500 लापताबिहार में मशरूम उत्पादन करीब सात गुना बढ़ा, ओडिशा और महाराष्ट्र भी बने प्रमुख राज्यमोहन भागवत की अमेरिका यात्रा पर विवाद, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने उठाए सवालएफएमजीई परीक्षा पर विवाद, विदेश से एमबीबीएस करने वालों को झटकाअमेरिका का वीजा झटका: भारतीय यात्रियों की उड़ानों और बुकिंग पर असरउदारीकरण के 35 साल: 1991 के सुधारों से मिली रफ्तार, चिदंबरम बोले- अब भारत को फिर खोलनी होगी अर्थव्यवस्थावित्त वर्ष 27 में वाणिज्यिक क्षेत्र को दोगुने से ज्यादा मिला कर्ज, अप्रैल-जुलाई में 10.65 लाख करोड़ रुपयेजापानी निवेशकों के सामने पिच करेंगे भारतीय स्टार्टअप, गोयल ने ‘शार्क टैंक’ जैसी पहल का दिया सुझावईरान ने 45 जहाज किए ब्लैकलिस्ट, भारतीय रिफाइनरों ने ऐसे जहाजों से दूरी बनाने की तैयारी की

भारत में मैक्रो इकोनॉमिक माहौल अच्छा

Advertisement

आईएमएफ ने अपने हालिया डब्ल्यूईओ में भारत के लिए वित्त वर्ष 2024 के वृद्धि अनुमान को 20 आधार अंक बढ़ाकर 6.3 फीसदी कर दिया था।

Last Updated- October 13, 2023 | 11:31 PM IST

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि भारत में वृहद आर्थिक माहौल काफी बेहतर है। साथ ही कहा कि अधिक वृद्धि हासिल करने के लिए इसे और अधिक संरचनात्मक सुधार करने की जरूरत है।

आईएमएफ एशिया-प्रशांत डिपार्टमेंट के निदेशक कृष्णा श्रीनिवासन ने एशिया-प्रशांत पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, ‘कुल मिलाकर भारत में वृहद आर्थिक माहौल काफी अच्छा है और मुझे लगता है कि सिर्फ संरचनात्मक सुधार करने की जरूरत है।’

भारत को उच्च वृद्धि हासिल करने के लिए आवश्यक नीतिगत हस्तक्षेपों के संबंध में एक सवाल के जवाब में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के निदेशक ने कहा कि हालांकि भारत ने डिजिटलीकरण और सार्वजनिक बुनियादी ढांचा निर्माण में काफी प्रगति की है मगर आगे चलकर कारोबारी माहौल और निवेशकों के विश्वास को बेहतर बनाने के लिए और सुधारों की जरूरत पड़ेगी।

श्रीनिवासन ने कहा, ‘भारत राजकोषीय रूप से अनुशासित रहा है और देश के केंद्रीय बैंक ने भी महंगाई को कम करने के लिए तेजी से काम किया है जो एक तरह से व्यापक आर्थिक बुनियादी सिद्धांतों को मजबूत बनाता है। संरचनात्मक सुधार आगे की वृद्धि हासिल करने के लिए महत्त्वपूर्ण साबित होंगे।’

उभरते बाजारों पर बॉन्ड प्रतिफल में तेज वृद्धि के प्रभाव पर एक अन्य सवाल के जवाब में श्रीनिवासन ने कहा कि सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों को कर्ज लेते समय सतर्क रहना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘जब ब्याज दरें बढ़ रही हैं तो मुझे लगता है कि यह ध्यान में रखना जरूरी है कि जिन क्षेत्रों में अत्यधिक लाभ उठाया जाता है उन्हें अधिक नुकसान होने की संभावना है। यह सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि अन्य देशों के लिए भी है कि वे सावधानी से ऋण लें।’

इस सप्ताह की शुरुआत में आईएमएफ ने अपने हालिया डब्ल्यूईओ में भारत के लिए वित्त वर्ष 2024 के वृद्धि अनुमान को 20 आधार अंक बढ़ाकर 6.3 फीसदी कर दिया था।

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement