facebookmetapixel
ICC की PCB को दोटूक चेतावनी: भारत के खिलाफ मैच छोड़ना पाकिस्तान के क्रिकेट को पड़ेगा बहुत महंगाGold, Silver Price Today: सोना में गिरावट, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद फिसलीबजट का असर, इन 3 सेक्टर्स पर मॉर्गन स्टेनली ‘ओवरवेट’Budget में UPI और रुपे के लिए ₹2,000 करोड़ का फंड, ग्राहकों के लिए जीरो MDR आगे भी रहेगी जारीBudget 2026: स्टार्टअप्स-MSME के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड, डिजिटल व्यापार पर फोकसOpening Bell: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में बाजार, सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा उछलाबजट में उद्योगों को बढ़ावा देने पर सारा जोर, मगर बुनियादी सुधारों का अब भी इंतजारनतीजों के बाद बजाज ऑटो के शेयर पर मचा घमासान, खरीदें या रुकें? जानें ब्रोकरेज की रायBudget 2026: आत्मविश्वास से भरपूर, मगर भविष्य की चिंताओं को लेकर सतर्कसीमा शुल्क में बड़े बदलावों की कमी, क्या टुकड़ों में सुधारों से मिलेगी विनिर्माण को गति?

वोलोटिया के पूर्व सीओओ करेंगे Indigo एयरलाइन का कायाकल्प

इंडिगो (Indigo) ने हाल ही में वाइड बॉडी वाले 30 ए350-900 विमानों के लिए यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस के ऑर्डर को अंतिम रूप दिया है।

Last Updated- April 29, 2024 | 10:15 PM IST
IndiGO

देश की विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) ने स्पेन की किफायती विमानन कंपनी वोलोटिया के पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) इसिड्रो पाब्लो पोरकेरस ओरिया को आज ‘चीफ ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन’ के रूप में नियुक्त किया।

वर्तमान में वोल्फगैंग प्रॉक-शाउर भारत की इस सबसे बड़ी विमानन कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी हैं। सूत्रों ने कहा कि जब कभी प्रॉक-शाउर सेवानिवृत्त होंगे, तो ओरिया इंडिगो में सीओओ की भूमिका निभाएंगे।

इंडिगो ने बीएसई को दी गई सूचना में कहा कि ओरिया के पास परिचालन, वाणिज्यिक, रणनीति और वित्त जैसे विभिन्न कार्यात्मक क्षेत्रों में 25 साल का पेशेवर अनुभव है। वह पिछले 10 साल से सी-लेवल के अधिकारी रहे हैं।
इसमें कहा गया है कि वह साल 2016 से 2023 तक यूरोप की सबसे तेजी से बढ़ती विमानन कंपनियों में शुमार वोलोटिया के साथ रहे और पिछले पांच साल तक उनके सीओओ के रूप में कार्य किया।

विमानन क्षेत्र की विश्लेषक फर्म सिरियम के आंकड़ों के अनुसार वोलोटिया, जो फिलहाल हर सप्ताह करीब 1,420 उड़ानों का संचालित करती है, इंडिगो की तुलना में काफी छोटी विमानन कंपनी है, जो वर्तमान में हर सप्ताह लगभग 14,000 उड़ानों का परिचालन करती है।

इंडिगो वर्तमान में लगभग 370 विमानों के बेड़े का संचालन करती है। इंडिगो ने हाल ही में वाइड बॉडी वाले 30 ए350-900 विमानों के लिए यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस के ऑर्डर को अंतिम रूप दिया है।

First Published - April 29, 2024 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट