facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया तनाव के बीच बढ़ी टर्म इंश्योरेंस की मांग, प्रवासी भारतीय भारत में सुरक्षा कवर को दे रहे प्राथमिकताडॉलर के मुकाबले रुपया 5 हफ्ते के हाई पर, तेल कीमतों में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराहोर्मुज स्ट्रेट खुलने की उम्मीद से भारत को राहत, तेल कीमतों में गिरावट लेकिन अनिश्चितता बरकरारवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का वादा: विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए उठाए जाएंगे और कदमEditorial: उम्मीद बनाम अनुभव, बाजारों और वैश्विक राजनीति के बीच संतुलन की जद्दोजहदकॉकरोच जनता पार्टी की रैली से उठे सवाल: युवा असहमति, राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएंमाइक्रोफाइनेंस में अब नई सोच जरूरी: मौजूदा मॉडल ठीक है, लेकिन विकास दर सीमित बनी हुई हैजीक्वांट इन्वेस्टेक के फाउंडर शंकर शर्मा बोले- भारत में स्मॉलकैप पर दांव लगाओगे तो पैसा बना पाओगेअमेरिका-ईरान शांति समझौते से किन सेक्टरों को होगा सबसे ज्यादा फायदा? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा दांवSEBI फिर खोल सकता है ओपन मार्केट बायबैक का रास्ता, निवेशकों के लिए क्या बदलेगा?

TCS के पुनर्गठन में एआई पर खासा ध्यान

Advertisement

टीसीएस शायद एकमात्र ऐसी बड़ी कंपनी होगी जिसने एआई पर केंद्रित बीयू की स्थापना की है

Last Updated- July 31, 2023 | 1:13 AM IST
TCS

देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने एक नई परिचालन संरचना की घोषणा की है, जो 1 अगस्त, 2023 को शुरू होगी। जहां इस पुनर्गठन का एक पहलू उद्योग खंड पर ध्यान केंद्रित करना है, वहीं दूसरा पहलू भविष्य पर दांव है। टीसीएस ने एक अलग कारोबारी इकाई टीसीएस एआई डॉट क्लाउड की स्थापना की घोषणा की है।

इस संबंध में जानकारी रखने सूत्रों ने कहा कि टीसीएस शायद एआई पर केंद्रित एक अलग कारोबारी इकाई स्थापित करने वाली अपनी प्रतिस्पर्धियों में पहली ऐसी कंपनी होगी, जिसकी अपनी बिक्री टीम और पीऐंडएल स्टेटमेंट भी होगी।

यह इस क्षेत्र की अन्य सहयोगियों और प्रतिस्पर्धियों से अलग है, जहां एआई की कार्यप्रणाली या तो किसी प्लेटफॉर्म वाले दृष्टिकोण से संबं​धित है या समग्र रणनीति है।

टीसीएस के मुख्य कार्या​धिकारी और प्रबंध निदेशक के कृ​त्तिवासन ने कर्मचारियों को अपने ईमेल में पुनर्गठन और टीसीएस एआई डॉट क्लाउड के गठन की घोषणा करते हुए लिखा ‘जेनरेटिव एआई ने उद्यमों और उपभोक्ताओं की कल्पना काबिजा ली है। हमारे सभी ग्राहक और हाइपरस्केलर्स और ज्यादा कारोबारी मूल्य उत्पन्न करना चाहते हैं तथा क्लाउड और जेनएआई का लाभ उठाकर उत्पादकता हासिल करना चाहते हैं। हमने शुरुआती स्तर का खासा निवेश भी किया है और एआई के क्षेत्र में प्रमुख कंपनियों के साथ साझेदारी शुरू की है।’

बीयू टीसीएस एआई डॉट क्लाउड कंपनी के भीतर सभी सार्वजनिक क्लाउड इकाइयों और एआई कार्यक्रम संयोजित करेगा। इसलिए आईजीनियो, ऑपटुमेरा, जो एआई संचालित रिटेल स्ट्रैटेजिक इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म है तथा टीसीएस एड, जो तेजी से दवा विकास में सहायता करती है ओर कॉग्निक्स जैसे उत्पाद और प्लेटफॉर्म अब इस कारोबारी इकाई का हिस्सा होंगे।

टीसीएस का एआई प्लेटफॉर्म दृष्टिकोण इग्नियो के साथ शुरू हुआ था, जिसे वर्ष 2016 में पेश किया गया था और यह रफ्तार हासिल करने में सक्षम रहा है तथा पहला ऐसा प्लेटफॉर्म कारोबार है, जिसने राजस्व में 10 करोड़ डॉलर का स्तर पार कर लिया है।

टीसीएस के एक वरिष्ठ अ​धिकारी ने कहा कि कुछ उत्पाद अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उदाहरण के लिए एआई-आधारित प्लेटफॉर्म कॉग्निक्स अपनी पकड़ बना रही है। मिसाल के तौर पर वित्त वर्ष 23 में इस इकाई में 28 बड़े सौदे हुए, जबकि वित्त वर्ष 22 में 19 सौदे हुए थे।

विश्लेषकों का मानना है कि एक अलग कारोबारी इकाई स्थापित करके टीसीएस जेनेरिक एआई पर अपना ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ मांग के माहौल पर भी ध्यान कें​द्रित करने का संकेत दे रही है।

आईटी आउटसोर्सिंग सलाहकार और पारीख कंसल्टिंग के संस्थापक पारीख जैन ने कहा कि टीसीएस के स्तर को देखने के अलावा किसी टीम या इकाई का निर्माण करना समझ में आता है। लेकिन इसका यह मतलब भी है कि टीसीएस अपने उत्पादों की ताकत दिखाने के लिए भी कमर कस रही है। अब तक इसने एक सेवा कंपनी के रूप में ध्यान केंद्रित किया है।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 1:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement