facebookmetapixel
Advertisement
HCL Tech Q1FY27 Results: मुनाफा 20% बढ़कर ₹4,624 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलान देशभर में तय होगी न्यूनतम सैलरी की नई सीमा! अब राज्य नहीं दे पाएंगे इससे कम वेतनExplainer: लाइफ इंश्योरेंस लिया और हो गए निश्चिंत? समझें क्यों जरूरी है ‘एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर’बेंगलुरु के परिवारों की कमाई सबसे ज्यादा, चंडीगढ़ भी निकला मुंबई-दिल्ली से आगे: रिपोर्टICICI Prudential Q1 Results: मुनाफा 23% बढ़कर हुआ ₹964 करोड़ के पार, ₹12.40 डिविडेंड का भी ऐलानLarge & Mid Cap Funds: 59% शेयर ऑल-टाइम हाई से नीचे, क्या निवेश का सही समय है?Gold ETF: एक महीने में 5% तक टूटे; एक्सपर्ट ने कहा- निवेश का मौका, मिल सकता है 20% तक रिटर्न₹19.4 लाख करोड़ के गोल्ड लोन मार्केट में टाटा ग्रुप की एंट्री, क्या बदल जाएगा पूरा बाजार?Retail Inflation: जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर; खाने-पीने की कीमतों में तेजी से बढ़ा दबावजून में भारत का निर्यात 15.5% बढ़ा; व्यापार घाटा बढ़कर हुआ 30.43 अरब डॉलर

Cyclone Michaung: चक्रवाती तूफान से चेन्नई में बिजली गुल, इंटरनेट हुआ ठप

Advertisement

एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ने उपभोक्ताओं को संदेश भेजा है कि मंगलवार रात तक सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।

Last Updated- December 05, 2023 | 11:14 PM IST
Chennai Floods

पीएचडी की छात्रा वी धनलक्ष्मी (बदला हुआ नाम) से जब बिज़नेस स्टैंडर्ड ने संपर्क करने की कोशिश की तब वह काफी डरी और घबराई हुई थीं। बाढ़ आने, बिजली कटने और मोबाइल नेटवर्क के ठीक से काम न करने के चलते उनकी आवाज में घबराहट साफतौर पर महसूस की जा सकती थी। वह बेहतर नेटवर्क में बात करने की कोशिश करते हुए अपने घर की छत से बात कर रही थीं।

उन्होंने रोते हुए कहा, ‘हम घर के बुजुर्गों की मदद करने के लिए बिना नेटवर्क के बचाव दलों से भी कैसे संपर्क कर सकते हैं? मेरे घर में बाढ़ का पानी आ गया है और अभी तो एक सांप भी दिख रहा है।’ उनकी कॉल अचानक कट गई और कॉल कटते वक्त दूसरी तरफ से हताशा से तेज आवाज में रोने की आवाज सुनाई दी।

सिर्फ धनलक्ष्मी को ही ऐसी मुश्किल परिस्थिति से नहीं गुजरना पड़ रहा है बल्कि चेन्नई में रहने वाले हजारों लोग शहर के बाढ़ वाले इलाके में कॉल करने में मसरूफ दिखे। मंगलवार शाम को चक्रवाती तूफान मिगजॉम ने चेन्नई से 375 किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में दस्तक दी।

मंगलवार को पूरे शहर में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल जैसी प्रमुख दूरसंचार कंपनियों की सेवाएं प्रभावित दिखीं क्योंकि दूरसंचार टावर वाले स्थलों पर डीजल पहुंचाने में कठिनाई हो रही है और बैटरी की समस्या भी दिख रही है।

उद्योग से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘सेवाएं बहाल करने का काम तेजी से चल रहा है। राज्य सरकार ने एहतियात बरतते हुए विशेषतौर पर निचले इलाकों में बिजली बंद कर दी थी। अधिकांश क्षेत्रों में डीजल जेनरेटर सेट, बैकअप के रूप में चल रहे थे लेकिन अब वे भी नहीं चल रहे हैं। इसके अलावा, चेन्नई में, अधिकांश साइटों को टावर कंपनियों के परिचालकों ने ले लिया है।’

बिज़नेस स्टैंडर्ड से बातचीत में वोडाफोन आइडिया ने कहा कि इस तरह के संकट वाले दौर में भी कारोबार की प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने की मजबूत प्रक्रियाएं हैं।

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘मिगजॉम चक्रवात (Cyclone Michaung) के आने से बिजली गुल होने और नेटवर्क साइटों तक सीमित पहुंच के चलते आंशिक रूप से हमारी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अत्यधिक बाढ़ के चलते बनी चुनौतियों के बावजूद, हमारी जमीनी टीमें स्थानीय अधिकारियों के साथ दिन-रात काम कर रही हैं। वॉयस और डेटा सेवाओं को धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है और हमें उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जानी चाहिए।’

निजी क्षेत्र के तीन दूरसंचार परिचालकों के अधिकारियों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि उन्हें उम्मीद है कि बुधवार तक जब चक्रवात उत्तर की ओर बढ़ेगा और बाढ़ का पानी कम होगा तब वे टावर साइट को फिर से सक्रिय कर देंगे।

एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ने उपभोक्ताओं को संदेश भेजा है कि मंगलवार रात तक सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। मंगलवार को शहर में बचाव कार्य काफी जोर-शोर से किया जा रहा था।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमने पिछली बारिश के आधार पर कार्ययोजना बनाई थी। अप्रत्याशित बारिश के बावजूद इस बार पहले की तुलना में कम नुकसान हुआ है। चेन्नई में जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए पूरी गंभीरता से उपाय किए जा रहे हैं।’

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement