facebookmetapixel
RBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछला

Citi India FY23 profit: उपभोक्ता बैंकिंग इकाई बेचने से बढ़ा सिटी इंडिया का नेट प्रॉफिट

बैंक ने कहा कि उसकी परिसंपत्ति गुणवत्ता मजबूत बनी रही और सकल एनपीए अनुपात 0.41 फीसदी रहा, जो पहले 1.07 फीसदी रहा था।

Last Updated- September 12, 2023 | 10:27 PM IST

सिटी इंडिया का शुद्ध लाभ 2022-23 में तीन गुने से ज्यादा बढ़कर 13,614 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जिसे उपभोक्ता बैंकिंग कारोबार की बिक्री ऐक्सिस बैंक को करने से मजबूती मिली। बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष में 3,727 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

विदेशी लेनदार ने एक बयान में कहा, सिटी इंडिया का वित्त वर्ष 2022-23 में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन रहा और इस अवधि में राजस्व सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़ा जबकि कर पश्चात लाभ में 26 फीसदी का इजाफा हुआ, जिसमें उपभोक्ता बैंकिंग कारोबार की बिक्री से मिली एकमुश्त रकम शामिल नहीं है।

13,614 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ में उपभोक्ता कारोबार की बिक्री से मिले 8,914 करोड़ रुपये और 4,700 करोड़ रुपये का अंतर्निहित लाभ शामिल है।

सिटी की कुल परिसंपत्ति 31 मार्च, 2023 को 2,17,302 करोड़ रुपये रही। सिटी ने ऐक्सिस बैंक के साथ सौदा इस साल मार्च में पूरा किया।
सिटी इंडिया का शुद्ध ब्याज मार्जिन वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 5.15 फीसदी पर पहुंच गया, जो इससे पहले 4.65 फीसदी रहा था।

बैंक ने कहा कि उसकी परिसंपत्ति गुणवत्ता मजबूत बनी रही और सकल एनपीए अनुपात 0.41 फीसदी रहा, जो पहले 1.07 फीसदी रहा था। साथ ही शुद्ध एनपीए शून्य रहा, जो पिछले साल 0.39 फीसदी रहा था।

31 मार्च, 2023 को सिटीबैंक इंडिया ने कृषि, अफोर्डेबल हाउसिंग, अक्षय ऊर्जा और एमएसएमई को 35,001 करोड़ रुपये का कर्ज दिया, जिसमें से 1,218 करोड़ रुपये आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को दिए गए।

बैंक ने कहा कि उसने अपने क्लाइंटों को 40,770 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने और 14,382 करोड़ रुपये की ऋण पूंजी जुटाने में मदद की।

First Published - September 12, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट