facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज-लाल सागर संकट से बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें! 130 डॉलर पार जा सकता है कच्चा तेलArdee Industries IPO: ₹50-53 प्राइस बैंड तय, 5 अगस्त से खुलेगा इश्यू, जानें निवेश से पहले हर जरूरी बातShree Balaji (Mala) IPO Listing: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ इश्यू, लेकिन मिनटों में लगा लोअर सर्किट! निवेशकों को लगा झटकाCoforge Share Price: मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड का अनुमानManipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइडपश्चिम एशिया में सुस्ती का L&T ने निकाला यूरोप वाला तोड़, दो ब्रोकरेज ने दिए ₹4,550 तक के टारगेटGold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?

सीईआईआर ने चोरी हुए 2.58 लाख मोबाइल का पता लगाया, बरामद हुए सिर्फ 20,771

Advertisement

सरकारी अनुमान के मुताबिक देश में हर महीने 50,000 मोबाइल फोन चोरी होते हैं।

Last Updated- July 23, 2023 | 10:50 PM IST
fake call

दूरसंचार विभाग के केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) ने 2.85 लाख खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाया है और 6.8 लाख उपकरणों को ब्लॉक कर दिया है। लेकिन 20,771 मोबाइल फोन ही बरामद हो पाए हैं। सरकारी अनुमान के मुताबिक देश में हर महीने 50,000 मोबाइल फोन चोरी होते हैं।

दूरसंचार विभाग के संचार साथी पोर्टल के हिस्से रूप में सीईआईआर की शुरुआत हुई थी। सरकार का इस प्लेटफॉर्म को शुरू करने का बुनियादी मकसद यहा था कि मोबाइल फोन इस्तेमालकर्ताओं को विभिन्न तरह की धोखाधड़ियों से बचाया जाए।

इन धोखाधड़ियों में पहचान चुराना, फर्जी केवाईसी, मोबाइल फोन की चोरी और बैंकिंग धोखाधड़ी शामिल थीं। इस प्लेटफॉर्म की मदद से नागरिक अपने नाम से जारी मोबाइल इस्तेमालकर्ता का नाम पता कर सकते हैं। अवांछित कनेक्शन को रोक सकते हैं, खोए हुए मोबाइल को ब्लॉक कर सकते हैं या उसकी जगह का पता लगा सकते हैं, नए व पुराने मोबाइल को खरीदते वक्त उपकरण की असलियत का पता लगा सकते हैं।

सीईआईआर प्रणाली दूरसंचार आपरेटरों को डिवाइस के आईएमईआई नंबर और संबंधित मोबाइल नंबर तक पहुंच प्रदान करती है। इसका उपयोग खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाने के प्रायोगिक कार्यक्रम के तहत दादर और नगर हवेली, महाराष्ट्र के हिस्सों और दिल्ली में 2019 से किया जा रहा है। हालांकि अपराधी आमतौर पर चोरी किए गए मोबाइल फोन का ईएमआईई नंबर बदलते हैं जिस पर नजर रखने के लिए सीईआईआर को बनाया गया है।

पुलिस की कार्रवाई से आता है परिवर्तन

पता लगाने (ट्रैकिंग) का अनुरोध बड़े पैमाने पर इस्तेमालकर्ता करते हैं जबकि देश भर में बरामदगी करने के कार्य को अंजाम पुलिस विभाग करता है। अधिकारी ने बताया कि पोर्टल आधुनिकतम तकनीक मुहैया करवाता है। इससे चोरी हुआ मोबाइल किस स्थान पर है, उसकी जानकारी मिल जाती है और उसे ब्लॉक किया जा सकता है। जमीनी स्तर पर बरामदगी करने का कार्य पुलिस ही कर सकती है।

दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘बरामद होने वाले मोबाइल फोनों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन जितने मोबाइल फोन की स्थिति का सटीक ढंग से पता लगाया जाता है, उसे देखते हुए बरामदगी कम है। हम इस मामले को जोरदार ढंग से राज्यों के गृह विभागों के समक्ष उठा रहे हैं।’

बरामदगी में तेलगांना सर्कल का रिकार्ड अच्छा है। तेलंगाना सर्कल में मोबाइल की स्थिति का पता लगाए जाने के बाद बरामदगी 61 फीसदी है। हालांकि दिल्ली सर्कल में मोबाइल की स्थिति ज्ञात होने के बाद बरामदगी केवल 0.6 फीसदी है

Advertisement
First Published - July 23, 2023 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement