facebookmetapixel
Advertisement
ग्लोबल क्राइसिस के बीच PM ने आर्थिक सलाहकारों संग की हाई-लेवल बैठक, संकट के बीच इकोनॉमी बचाने पर चर्चाGoogle ने गुरुग्राम में ली 6.17 लाख वर्ग फुट जगह, 5 साल का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश!15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आया टीम इंडिया से बुलावा, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड!सेमीकंडक्टर संकट होगा दूर! FY2035 तक अपनी आधी जरूरतें खुद पूरी करेगा भारत, प्रोडक्शन इसी साल से शुरू1 के बदले मिलेंगे 5 शेयर! IT और AI सेक्टर से जुड़ी नामी कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्सBonus Stocks: अगले हफ्ते बरसेंगे फ्री शेयर, ये 2 कंपनियां देने जा रही हैं बंपर बोनस; नोट कर लें रिकॉर्ड डेटDividend Stocks: कमाई का महामेला! अगल हफ्ते टाटा-अदाणी-इंफोसिस समेत ये 39 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंडसरकारी साइबर सुरक्षा को मिलेगा AI का साथ, चुनिंदा एजेंसियों को ‘क्लॉड मिथोस’ का एक्सेस देगी सरकारमहंगाई का यू-टर्न और घटती ग्रोथ: RBI ने माना पश्चिम एशिया संकट से पटरी से उतर रही इकोनॉमीचौथी तिमाही में निजी उपभोग की मांग पस्त, सरकारी खर्चों और पूंजीगत निवेश के भरोसे टिकी GDP

पूंजी जुटाने पर नए सिरे से सोचेगी अदाणी एंटरप्राइजेज

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 9:23 AM IST
Gautam Adani got a big shock, dropped 3 places in the Forbes Billionaires list, his wealth decreased so much in one day

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा है कि एक बार जब शेयर की कीमतें स्थिर हो जाएंगी तब अदाणी एंटरप्राइजेज के लिए पूंजी उगाही की योजना की समीक्षा की जाएगी। करीब 20,000 करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने के फैसले के एक दिन बाद अदाणी ने कहा कि एफपीओ को वापस लेने के फैसले से कई लोग हैरान हुए हैं लेकिन बुधवार को बाजार में जिस तरह की हलचल देखी गई है उसको देखते हुए एईएल बोर्ड को महसूस हुआ कि इस एफपीओ के साथ आगे बढ़ना नैतिक रूप से सही नहीं होगा।

एक वीडियो संदेश में निवेशकों को संबोधित करते हुए अदाणी ने कहा कि पहले से ही सभी भागीदारों की तरफ से विशेषतौर पर निवेशक समुदाय की ओर से काफी समर्थन मिला है और समूह के निवेशकों का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, ‘निवेशकों को घाटे के संभावित जोखिम से बचाने के लिए हमने एफपीओ वापस ले लिया। इस फैसले का हमारे मौजूदा परिचालन और भविष्य की योजनाओं पर कोई असर नहीं होगा। हम समय पर योजनाओं के क्रियान्वयन को पूरा करने ध्यान देना जारी रखेंगे।’

अदाणी ने कहा कि कंपनी की बुनियाद मजबूत है और बैलेंसशीट और परिसंपत्तियों का रिकॉर्ड भी बेहतर है। उन्होंने कहा, ‘हमारा एबिटा स्तर और नकदी की स्थिति मजबूत है और कर्ज से जुड़ी देनदारियों के निपटान का हमारा रिकॉर्ड भी हेतर है। हम दीर्घावधि में वैल्यू बढ़ाने और वृद्धि पर जोर देना जारी रखेंगे जिसका प्रबंधन आंतरिक स्तर पर अर्जित राशि से होगा।’

उन्होंने कहा, ‘हमारा जोर ईएसजी और हमारे सभी कारोबार पर है और हम जिम्मेदार तरीके से इसके मूल्य को बढ़ाने की कोशिश जारी रखेंगे।’
अदाणी ने कहा कि पिछले हफ्ते के दौरान शेयर में बड़े पैमाने पर गिरावट जारी रहने के बावजूद भी कंपनी, इसके कारोबार और इसके प्रबंधन में निवेशकों का भरोसा बरकरार है जो बेहद आश्वस्त करता है।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement