facebookmetapixel
Advertisement
Vedanta Q1FY27 results: मुनाफा 71.8% बढ़कर ₹5,473 करोड़, रेवेन्यू भी 54% बढ़ाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा5paisa Capital खरीदेगी Trendlyne: ₹207 करोड़ में हुई डील, बनेगा देश का पहला AI-फर्स्ट ब्रोकरM&M Q1 Results: दमदार नतीजों से शेयर में आई तेजी, दिन के निचले स्तर से 4% से ज्यादा उछला स्टॉकआधार, पैन या पासपोर्ट गुम होने पर क्या करें? नया डॉक्यूमेंट पाने का आसान तरीकाJuniper Green Energy IPO: आज से खुला ₹1,800 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज, GMP और अन्य डीटेलहोर्मुज छोड़ अब इस रास्ते से तेल भेज रहा सऊदी अरब, क्या है पूरी रणनीति?चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत? सरकार ने तुरंत बदली स्ट्रैटेजीMP Farmer Protest: मप्र सरकार ने आंशिक रूप से मानी मांगें, किसानों का प्रदर्शन खत्मITR Filing Alert: अभी तक नहीं भरा ITR? अब 48 घंटे से भी कम बचा है समय, जानें ऑनलाइन फाइल करने का आसान तरीका

GST कटौती और नए मॉडल के लॉन्च से FY26 की दूसरी छमाही में दोपहिया व SUV की बिक्री में तेजी के आसार

Advertisement

ग्रामीण सुधार, बजट राहत और जीएसटी कटौती की उम्मीद से वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही में दोपहिया और एसयूवी वाहनों की मांग तेजी पकड़ सकती है।

Last Updated- August 31, 2025 | 9:21 PM IST
Top 3 Auto stocks to buy
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश के वाहन क्षेत्र में वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही में तेजी आने की उम्मीद है। इसकी वजह नीतिगत समर्थन, ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और नए मॉडलों की शुरुआत का संयुक्त असर होना और सभी श्रेणियों की मांग में तेजी आना रहेगा। ब्रोकरेज कंपनियां रीपो और सीआरआर दरों में कटौती के साथ-साथ जीएसटी दर में संभावित कमी को भी सकारात्मक रूप में देख रही हैं, खास तौर पर दोपहिया और छोटे यात्री वाहनों के लिए।

मांग में तेजी आने से दोपहिया वाहनों को सबसे ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है। बी ऐंड के सिक्योरिटीज ने कहा कि हालिया बजट में कर राहत, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर होते मनोबल और प्रीमियम इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के प्रस्तावित लॉंच से बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। रॉयल एनफील्ड और टीवीएस मोटर वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में पहले ही दमदार बिक्री वृद्धि दर्ज कर चुकी की हैं जबकि हीरो मोटोकॉर्प हालिया नरमी के बाद मांग में सुधार के लिए त्योहारी सीजन और जीएसटी कटौती पर भरोसा कर रही है।

अनेक नई एसयूवी और ईवी पेश किए जाने से यात्री वाहनों की मांग बढ़ना तय है। नए मॉडलों की जोरदार मांग की बदौलत महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) ने पहली तिमाही के दौरान दो अंक में वृद्धि दर्ज की। जहां मारुति सुजूकी ने निर्यात स्थिर रहा, वहीं घरेलू बिक्री सपाट रही। टाटा मोटर्स ने सालाना आधार पर गिरावट देखी। खुदरा बिक्री के मामले में बिना बिके वाहनों के अधिक स्टॉक के कारण छूट को बढ़ावा मिलने से विश्लेषकों को उम्मीद है कि जीएसटी में कटौती के बाद ऑन-रोड कीमतों में कमी आने से बिक्री की रफ्तार को बल मिलेगा।

Advertisement
First Published - August 31, 2025 | 9:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement