facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

जून में दोपहिया वाहनों की बिक्री घटी, क्रमिक सुधार

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:20 AM IST

दोपहिया वाहन बनाने वाली अधिकर कंपनियों की बिक्री में जून 2020 के दौरान इससे पिछले महीने के मुकाबले सुधार दर्ज किया गया। अधिकतर डीलरशिप का परिचालन सुचारु होने से बिक्री को सहारा मिला। हालांकि एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले दोपहिया वाहनों की बिक्री में पिछले महीने गिरावट दर्ज की गई। वाहन कंपनियों की ओर से जारी मासिक बिक्री आंकड़ों के अनुसार, शीर्ष पांच दोपहिया विनिर्माताओं की एकीकृत बिक्री जून में 49.3 फीसदी घटकर 38 लाख वाहन रह गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 75 लाख वाहनों का रहा था। भारत में वाहन कंपनियां डीलरों के लिए लदान को बिक्री मानती हैं। इस बीच, खुदरा बिक्री में जबरदस्त आकर्षण दिखा। दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी होंडा मोटरसाइकिल ऐंड स्कूटर इंडिया के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि कंपनी की खुदरा बिक्री में पिछले महीने के मुकाबले जून में 150 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इसे पता चलता है कि खरीदारों का भरोसा लौटने लगा है। उन्होंने कहा, ‘सार्वजनिक परिवहन के बजाय व्यक्तिगत मोबिलिटी के प्रति लोगों का रुझान बढऩे से हमें नई मांग भी दिख रही है। बाजार में इस बदलाव के बीच दोपहिया वाहन खरीदारों की पहली पसंद है।’ अन्य दोपहिया विनिर्माताओं की बिक्री में भी क्रमिक आधार पर उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - July 3, 2020 | 1:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement